तेजस्वी यादव का गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला, कहा- हम यहां के मूलनिवासी हैं तुम जाओ पाकिस्तान
बता दें कि बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने गुरुवार एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी.

नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर में रष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक रैली को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला था. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मूलनिवासी हैं तुम जाओ पाकिस्तान.
तेजस्वी यादव ने कहा, ''ऐई गिरगिटराज! जमींदारी के दिन लद गए पर तुम्हारी जमींदारी नहीं गई! तुम्हारे बाप का ज़मीन है ये? दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक को पाकिस्तान जाने कहता है! 90 के पहले वाला बंधुआ समझे हो? अरे हम मूलनिवासी हैं! तुम जाओ पाकिस्तान!.
ऐई गिरगिटराज! जमींदारी के दिन लद गए पर तुम्हारी जमींदारी नहीं गई! तुम्हारे बाप का ज़मीन है ये? दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक को पाकिस्तान जाने कहता है! 90 के पहले वाला बंधुआ समझे हो? अरे हम मूलनिवासी हैं! तुम जाओ पाकिस्तान! pic.twitter.com/OTnNZkCG8B
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 26, 2019
बता दें कि बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने गुरुवार एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा.
गिरिराज सिंह ने कहा, ''आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा. बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं. लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि अरे गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे, उस भूमि पर कोई कब्र नहीं बनाया लेकिन तुम्हें तो तीन हाथ जगह चाहिए. तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा.''
यह भी देखें
Source: IOCL

























