एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की रैली पर राबड़ी देवी का निशाना, कहा- बालिका गृह कांड पर मुंह नहीं खोला

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर पांचवे चरण के तहत 6 मई को वोटिंग होनी है. यहां एनडीए की तरफ से मौजूदा सांसद अजय निषाद मैदान में हैं. महागठबंधन में वीआईपी की तरफ से राजभूषण चौधरी निषाद उम्मीदवार हैं.

Lok Sabha Election 2019: आज बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं. पीएम मोदी ने विपक्ष के महागठबंधन पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जो जेल में हैं या जेल के दरवाजे पर हैं. अब इसपर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने निशाना साधा है.

हाल ही में ट्विटर पर सक्रिय हुईं राबड़ी देवी ने कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, ‘’मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे है. पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए है. ऐसी भाषा तो गली के गुंडो की होती है. विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे है.’’ अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘’सुनो मोदी, हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता. बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है.’’

राबड़ी देवी ने निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर आए लेकिन बालिका गृह कांड की निंदा नहीं की. उन्होंने कहा, ‘’यही नहीं मोदी आज मुज़फ़्फ़रपुर में थे. मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड सबको याद होगा जहाँ सत्ता संरक्षण में 34 नादान बच्चियों के साथ जनबलात्कार किया गया. बलात्कारी नीतीश और मोदी के मंत्री और नेता थे. लेकिन 1 साल से मोदी ने इस घिनौने और जघन्य कांड पर एकबार भी मुँह खोल निंदा नहीं की.’’

बता दें कि मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर पांचवे चरण के तहत 6 मई को वोटिंग होनी है. एनडीए की तरफ से यहां से मौजूदा सांसद अजय निषाद एक बार फिर मैदान में हैं. वहीं महागठबंधन की तरफ से विकासशील इंसान पार्टी के डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद उम्मीदवार हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget