एक्सप्लोरर

2014 में इन सभी 13 सीटों पर बीजेपी रही थी भारी, इस बार महागठबंधन ने राह बनाई मुश्किल

लोकसभा चुनाव के आख़िरी दौर में यूपी में 13 सीटों पर वोटिंग होगी. पिछली बार इन सभी सीटों पर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल की जीत हुई थी. लेकिन इस बार मामला अलग है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के आख़िरी दौर में यूपी में 13 सीटों पर वोटिंग होगी. पिछली बार इन सभी सीटों पर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल की जीत हुई थी. लेकिन इस बार मामला अलग है. बीएसपी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से बीजेपी की राह मुश्किल है.

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मुक़ाबला एकतरफ़ा है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार बस कहने भर के लिए हैं. इसीलिए मोदी ने इस बार यहाँ कोई चुनावी सभा नहीं की. बस नामांकन से पहले एक दिन उन्होंने रोड शो किया था.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने चुनौती अपना घर बचाने की है. इसीलिए तो गोरखपुर में डेरा डाल कर उन्होंने कई दिनों तक चुनाव प्रचार किया. किसी लोकल नेता के बदले इस बार योगी ने भोजपुरी फ़िल्म स्टार रवि किशन पर दाँव आज़माया है.

योगी यहाँ से लगातार 5 बार सांसद रहे. लेकिन पिछले साल हुए उप चुनाव में वे अपना गढ़ नहीं बचा पाए थे. ग़ाज़ीपुर में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बीएसपी के अफ़जाल अंसारी के ख़िलाफ़ कड़े मुक़ाबले में फंसे हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में मोदी लहर में विपक्ष साफ हो गया था. लेकिन मायावती और अखिलेश यादव के साथ आने से समीकरण बदल गए हैं. इसके बावजूद पिछले चुनाव में मिले वोट के हिसाब से बीजेपी गठबंधन पर भारी पड़ रही है.

आख़िरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें से 9 जगहों पर बीएसपी और एसपी को मिले वोटों से भी अधिक बीजेपी को वोट मिले. मिर्ज़ापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, रॉबर्ट्सगंज, महाराजगंज, बांसगांव, सलेमपुर और वाराणसी.

इनमें से पाँच सीटों पर तो बीएसपी और एसपी को मिले वोट जोड़ने पर भी बीजेपी को एक लाख से भी अधिक की बढ़त मिली थी. वाराणसी में तो ये अंतर क़रीब पौने पाँच लाख का था. इस हिसाब से देखें तो लगता है कि बीजेपी चुनाव के इस दौर में झंडे गाड़ सकती है. लेकिन राजनीति में हिसाब किताब इतना सरल और सीधा नहीं होता है.

एसपी और बीएसपी गठबंधन को इस दौर के मतदान से बड़ी उम्मीदें हैं. यादव, मुस्लिम और जाटव वोट के सहारे तैयारी बीजेपी के कमल को खिलने से रोकने की है. पिछले लोकसभा चुनाव में बलिया, ग़ाज़ीपुर, चंदौली और घोसी में एसपी और बीएसपी को मिले वोट बीजेपी से अधिक थे.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह कहते हैं कि इस बार हम इन जगहों पर तो जीतेंगे ही, साथ में कई और सीटों पर भी क़ब्ज़ा होगा. इस बार यूपी के पूर्वांचल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने धुंआंधार चुनाव प्रचार किया. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गोरखपुर में रोड शो करना पड़ा. मायावती और अखिलेश यादव ने भी इन इलाक़ों में साझा रैलियां की. प्रियंका गांधी ने वाराणसी से लेकर कुशीनगर और मिर्ज़ापुर में रोड शो किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget