एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह पर कन्हैया कुमार का पलटवार, कहा- खुद उगलते हैं जहर और दूसरे को बोलते हैं नाग-सांप

इस बार बेगूसराय सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है. यहां चुनाव त्रिकोणीय हो चुका है. सीपीआई ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. महागठबंधन ने तनवीर हसन को टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने गिरिराज सिंह को टिकट दिया है.

पटनाः लोकसभा चुनाव 2019 में बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में उतरे सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर पलटवार किया है. कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि खुद वह जहर उगलते हैं और दूसरों को सांप-नाग बोलते हैं.

कन्हैया कुमार ने कहा, ''गिरिराज सिंह खुद जहर उगलते हैं और दूसरों को सांप-नाग बोलते हैं. ये चुनाव एक फेलियर मिनिस्टर और एस्पिरेशनल यूथ के बीच है.''

गिरिराज सिंह ने सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन को लेकर कहा था कि मेरे खिलाफ नाग और सांप खड़े हैं. जो भी पहले सामने आएगा, उसका फन मरोड़ दिया जाएगा.

मीडिया के एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा था, ''दिल्ली और पटना से पत्रकार आकर मुझसे सवाल पूछते हैं कि आपकी टक्कर किससे है. मैं कहता हूं मेरी लड़ाई खुद से है. यहां विकृत राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच लड़ाई है.'' उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी ने कहा है कि इस चुनाव में कई लोगों को अपनी औकात पता चल जाएगी.

बता दें कि गिरिराज सिंह नवादा से सांसद हैं. एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) में सीट बंटवारों के बाद नवादा की सीट एलजेपी के खाते में चली गई है. ऐसे में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से चुनावी मैदान में उतारा है.

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

गिरिराज के बिगड़े बोल- कन्हैया-तनवीर को कहा नाग और सांप, बोले- कुचल दिया जाएगा फन

बिहार: परिवार में बागी हुए तेजप्रताप, लालू-राबड़ी मोर्चा बनाया, किया ये बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget