एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के मतदान से तय होगा कई दिग्गजों का सियासी भाग्य

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल स्थित आठ सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा. इस चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल स्थित आठ सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा. मतदाता सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोट डाल सकेंगे. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पहले चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. इस चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा. मतों की गिनती 23 मई को की जाएगी.

इस चरण में डेढ़ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें 82,24,000 पुरुष तथा 68,39,000 महिलाएं शामिल हैं. इस चरण के लिए कुल 6,716 मतदान केंद्र और 16,581 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं.

पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों का सियासी भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा. पहले चरण में मुजफ्फरनगर सीट पर सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर रालोद प्रमुख अजित सिंह का मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद संजीव बालियान से होगा.

बागपत सीट पर अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं. वहां उनका मुकाबला मौजूदा सांसद बीजेपी के सत्यपाल सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मोहकम से है.

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी रोडवेज की बसें भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल

रिपोर्ट: कानपुर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, वाराणसी तीसरे और लखनऊ सातवें नंबर पर

जमात ए इस्लामी हिन्द ने मुलसमानों से की अपील, कहा- बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन को दो वोट

गाजियाबाद सीट पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल और कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा से है.

नोएडा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और मौजूदा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के सामने लगातार दूसरी बार इस सीट से संसद पहुंचने की चुनौती है. उनके मुकाबले में कांग्रेस ने डॉ अरविंद सिंह को उतारा है जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सत्यवीर नागर मैदान में हैं.

सहारनपुर में मौजूदा बीजेपी सांसद और प्रत्याशी राघव लखन पाल का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से है.

पिछले साल हुए उपचुनाव में बीजेपी से कैराना की सीट छीनने वाली मौजूदा सांसद और महा गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के सामने एक साल के अंदर इस सीट को दूसरी बार जीतने की कड़ी चुनौती है. उनका मुख्य मुकाबला गंगोह सीट से मौजूदा विधायक बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी तथा कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक से है.

मेरठ सीट पर मौजूदा बीजेपी सांसद और प्रत्याशी लगातार तीसरी बार जीतने की आस लगाए हुए हैं. बसपा ने यहां से महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया है.

बिजनौर सीट पर मौजूदा बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. उनका मुकाबला कभी बसपा प्रमुख मायावती के विश्वसनीय रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी से है. वहीं, महागठबंधन ने मलूक नागर को यहां से मैदान में उतारा है.

वर्ग विशेष के लिए काम करती है कांग्रेस, राहुल के नामांकन में दिखे चांद-सितारे वाले झंडे- योगी

लोकसभा चुनाव 2019: मथुरा-वृंदावन की विधवाओं के जीवन में क्या कभी कुछ बदलाव हो पाएगा?

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के अमेठी से पर्चा भरा, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget