एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में कई लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. प्रथम चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने में राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल स्थित 8 सीटों पर आगामी 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी. प्रथम चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा. इसमें राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, उनके बेटे जयंत चौधरी और मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों पूर्व सेना प्रमुख वी. के. सिंह तथा डॉक्टर महेश शर्मा समेत कई दिग्गजों का सियासी भविष्य तय होगा.

पहले चरण में मुजफ्फरनगर सीट पर सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर रालोद प्रमुख अजित सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर होगी. वहां उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद संजीव बालियान से होगा. अजीत सिंह ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव बागपत से लड़ा था लेकिन वह हार गए थे.

बागपत सीट पर इस बार अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं. वहां उनका मुकाबला मौजूदा सांसद, भाजपा के सत्यपाल सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मोहकम से है.

जनता का मन बता रहीं बीजेपी की जनसभाओं में खाली पड़ी कुर्सियां- अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2019: बीएसपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 और उम्मीदवारों की घोषणा

गाजियाबाद सीट पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल और कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा से है. सिंह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से भारी मतों से जीते थे.

नोएडा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के सामने लगातार दूसरी बार इस सीट से संसद पहुंचने की चुनौती है. उनके मुकाबले में कांग्रेस ने डॉ अरविंद सिंह को उतारा है जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सत्यवीर नागर मैदान में है.

सहारनपुर में मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी राघव लखन पाल का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से है.

पिछले साल हुए उपचुनाव में भाजपा से कैराना की सीट छीनने वाली मौजूदा सांसद और महा गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के सामने एक साल के अंदर इस सीट को दूसरी बार जीतने की कड़ी चुनौती है. उनका मुख्य मुकाबला गंगोह सीट से मौजूदा विधायक भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी तथा कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक से है.

मेरठ सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल लगातार तीसरी बार जीतने की आस लगाए हुए हैं. बसपा ने यहां से महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया है.

बिजनौर सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. उनका मुकाबला कभी बसपा प्रमुख मायावती के विश्वसनीय रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी से है. महागठबंधन ने मलूक नागर को यहां से मैदान में उतारा है.

आगामी 11 अप्रैल को मतदान होने के बाद वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.

नामांकन के लिए जा रहे थे मुलायम सिंह यादव, थोड़ी दूरी पर हैंडग्रेनेड मिलने से फैली सनसनी

बिसाहड़ा गांव में सीएम योगी की जनसभा, पहली कतार में दिखे अखलाक की हत्या के 3-4 आरोपी

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का प्रचार करने तीन दिन के दौरे पर बुंदेलखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget