एक्सप्लोरर

कटिहार: कल होगी वोटिंग, छठी बार मैदान में तारिक अनवर, 'मोदी लहर' के बावजूद 2014 में जीते थे

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान 'मोदी लहर' के बावजूद तारिक अनवर ने कटिहार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. हालांकि इस बार वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. जेडीयू की तरफ से यहां दुलालचंद गोस्वामी मैदान में हैं.

Lok Sabha Election 2018: बिहार में कल यानी 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत पांच सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट शामिल है. राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. पहले चरण में 11 अप्रैल को चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई पर वोटिंग हो चुकी है.

दूसरे चरण में कटिहार सीट पर सबकी नजरे हैं. यहां महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस के उम्मीदवार तारिक अनवर मैदान में हैं. एनडीए की तरफ से जेडीयू के दुलालचंद गोस्वामी उम्मीदवार हैं. तारिक अनवर छठी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. साल 2014 के चुनाव में अनवर ने बतौर एनसीपी के उम्मीदवार जीत दर्ज की थी. कटिहार लोकसभा सीट के अंतर्गत करीब 40 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है. इसके अलावा करीब 11 फीसदी यादव, करीब 35 फीसदी ओबीसी और ईबीसी, करीब पांच फीसदी सर्वण और करीब पांच फीसदी अन्य हैं.

कटिहार लोकसभा सीट की बनावट 

कटिहार लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा सीटें आती हैं. इसमें कटिहार, बलरामपुर, मनिहारी, कदवा, प्राणपुर और बरारी विधानसभा सीटे शामिल है. साल 2015 के बिहार विधानसभा के नतीजे में इसमें से एक सीट बीजेपी, दो सीटें कांग्रेस, एक सीट आरजेडी और एक सीट भाकपा (माले) के खाते में गई थी. बीजेपी ने कटिहार सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस ने कदवा और मनिहारी सीट जीतने में कामयाबी हासिल की थी. इसके अलावा बरारी सीट पर आरजेडी और बलरामपुर सीट पर भाकपा (माले) ने जीत दर्ज की थी.

साल 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

कटिहार लोकसभा सीट बिहार के मिथिलांचल रीजन में आती है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तारिक अनवर ने 4 लाख 31 हजार 292 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 14 हजार 740 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के निखिल कुमार चौधरी रहे थे जिन्होंने 3 लाख 16 हजार 552 वोट हासिल किये थे. जनता दल (यूनाइटेड) के डॉ. राम प्रकाश महतो 1 लाख 765 वोट पाकर तीसरे तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के बालेश्वर मरांडी 33 हजार 593 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget