एक्सप्लोरर

बिहार के VIP कैंडिडेट्स: चौथे चरण में बेगूसराय के गिरिराज-कन्हैया की टक्कर पर सबकी निगाहें

चौथे चरण में बिहार में कुल पांच सीटों पर वोटिंग जारी है. इस चरण में दिग्गजों का किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा. राज्य में कुल 40 लोकसभा सीट हैं.

पटनाः लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज बिहार में पांच सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. चौथे चरण में पांच सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में भी कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. ऐसे में आईए जानते हैं किस राज्य से कौन VIP उम्मीदवार हैं जिनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा.

आज होने वाले चौथे चरण के चुनाव में जिन लकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें से दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर शामिल है. इस चरण में बेगूसराय सीट हॉट बना रहा. यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह तो सीपीआई के टिकट पर कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं.

1-बेगूसराय लोकसभा सीट

'लेनिनग्राद' और 'मिनी मॉस्को' के नाम से मशहूर बिहार का बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मे है. इस सीट पर सीपीआई ने जेएनयू के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं बीजेपी ने यहां से अपने फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं महागठबंधन की ओर से तनवीर हसन ताल ठोक रहे हैं.

2-उजियारपुर लोकसभा सीट

इस सीट पर बीजेपी ने अपने बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को अपना प्रत्याशी बनाया है. वह इस सीट से मौजूदा सांसद हैं. उनका मुकाबला आएलएसपी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से है. आरएलएसपी बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है. दोनो ही अपने-अपने खेमे के मजबूत नेता माने जाते हैं. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

3-मुंगेर लोकसभा सीट

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए यहां से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं एनडीए ने जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. नीलम देवी के चुनाव लड़ने की वजह से यह सीट काफी हाई प्रोफाइल सीट हो गई है.

4-समस्तीपुर लोकसभा सीट

इस सीट से एलजेपी ने रामचंद्र पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है. रामचंद्र पासवान 16वीं लोकसभा में समस्तीपुर से सांसद भी हैं. वहीं इस सीट से महागठबंधन ने अशोक राम को उतारा है. अशोक राम कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं.

5-दरभंगा लोकसभा सीट

दरभंगा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने यहां से गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

चौथा चरण: गिरिराज, बाबुल, कन्हैया, उर्मिला, मिलिंद, नकुलनाथ और वैभव जैसे VIP कैंडिडेट्स की किस्मत दांव पर

मतदान से पहले गिरिराज सिंह ने बड़हिया में की पूजा अर्चना, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget