एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: इलाहाबाद में वोटिंग जारी, सुरक्षा के भी बेहद कड़े इंतजाम

लोकसभा चुनावों के लिए प्रयागराज की इलाहाबाद और फूलपुर सीटों पर वोटिंग जारी है. प्रशासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है.

प्रयागराज: लोकसभा चुनावों के लिए प्रयागराज की इलाहाबाद और फूलपुर सीटों पर वोटिंग जारी है. प्रशासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है. मतदान में गड़बड़ी करने और क़ानून को अपने हाथ में लेने वालों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं. इलाहाबाद सीट पर योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी चुनाव मैदान में हैं.

प्रयागराज में लोकसभा की दो सीटें इलाहाबाद और फूलपुर हैं, जबकि गंगापार इलाके की हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा सीटें भदोही लोकसभा में आती हैं. यहां पैंतालीस लाख से ज़्यादा वोटर हैं, जो समूचे यूपी में सबसे ज़्यादा हैं. मतदान 2198 पोलिंग सेंटर्स और 4938 बूथों पर हो रहा है.

मतदान को संपन्न कराने में तकरीबन एक लाख कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. सुरक्षा में सिविल पुलिस के चौबीस हजार जवानों के साथ ही तीस कंपनी पैरा मिलिट्री फ़ोर्स और तीन कंपनी पीएसी लगाई गई हैं. इसके अलावा ग्यारह हजार होमगार्ड भी ड्यूटी पर हैं.

मतदान के लिए प्रयागराज को चालीस जोन और 145 सेक्टरों में बांटा गया है. निगरानी के लिए 492 माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति हुई है. प्रयागराज की दोनों सीटों इलाहाबाद और फूलपुर पर इस बार बीजेपी-सपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला है.

इलाहाबाद सीट पर योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी की तरफ से मैदान में हैं. उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के राजेंद्र पटेल और कांग्रेस के योगेश शुक्ला से है. दिलचस्प यह है कि बीजेपी उम्मीदवार रीता जोशी पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में थीं, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी योगेश शुक्ला पिछली बार भाजपा में थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget