एक्सप्लोरर

Lockdown: बलिया में सपा छात्र नेता ने लगवाए बीजेपी सांसद और विधायक के लापता वाले पोस्टर

बलिया में समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव ने छात्र नेताओं के साथ मिलकर बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के लापता लिखे पोस्टर लगवाए हैं.

बलिया: यूपी के बलिया में छात्र नेताओं ने चौराहे पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के पोस्टर लगवाए, जिसमें लापता लिखा हुआ है. ये पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव द्वारा चस्पा किए गए हैं. इन पोस्टरों में वीरेंद्र सिंह मस्त और आनंद स्वरूप शुक्ला की फोटो लगी है, जिसपर लापता लिखा गया है.

poster-bjp1

बलिया शहर के चौराहे पर बने शहीद पार्क की दीवारों पर पोस्टर लगाते ये समाजवादी छात्र सभा के पूर्व सचिव हैं और पोस्टर लगाने में सहयोग करते ये छात्र नेता हैं, जो लॉकडाउन में काफी दिनों से गायब बलिया से सांसद एवं बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त और योगी सरकार के संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का पोस्टर लगा रहे हैं.

इस पोस्टर में सबसे ऊपर लापता लिखा है और ठीक उसके नीचे सांसद और मंत्री का फोटो भी है. पोस्टर में सबसे नीचे निवेदक मनीष कुमार दुबे उर्फ मनन पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी छात्रसभा लिखा गया है. यही नहीं, समाजवादी पार्टी का चिन्ह साइकिल का चित्र भी पोस्टर में साफ दिखाई दे रहा है.

poster-bjp2

इनकी मानें, तो आज जहां पूरा देश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से जूझ रहा है. वहीं, बलिया के वर्तमान सांसद, विधायक और मंत्री लॉकडाउन में जनता का दर्द समझने की बजाय गायब हैं.

उनका कोई प्रतिनिधि भी सामने नहीं आया, इसलिए हम विद्यार्थी नेताओ ने ठाना है कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों का पोस्टर लगाएंगे और वो जहां भी लापता हैं, उनको खोज कर लाएंगे. या फिर जो भी इन जनप्रतिनिधियों को ढूंढ कर लाएगा, उनको बलिया की जनता की तरफ से सम्मानित करने का काम हम विद्यार्थी नेता करेंगे.

यह भी पढ़ें:

यूपी में आते ही मजदूरों को मिले भोजन-पानी, स्क्रीनिंग के बाद भेजें घर : सीएम योगी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget