एक्सप्लोरर

Lockdown: दूसरे राज्यों में फंसे 37,147 जम्मू कश्मीर के नागरिकों की हुई सुरक्षित वापसी

जम्मू कश्मीर के मंगलवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 55 मामले सामने आये, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 934 हो गयी है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

जम्मू: कोरोना वायरस को हराने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान देश के दूसरे राज्यों में फंसे 37,147 जम्मू कश्मीर के नागरिकों की वापसी को सुनिश्चित किया गया है. वहीं, प्रदेश सरकार ने पिछले चार दिनों में उत्तराखंड के दूर दराज़ इलाको में फंसे जम्मू कश्मीर के 1250 लोगों को वापस लाया है.

सड़क मार्ग के बाद रेलगाड़ियों द्वारा मंगलवार को देश के अलग अलग राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के श्रमिकों, मज़दूरों, छात्रों और पर्यटकों को जम्मू पहुंचाया गया. जम्मू के उधमपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बेंगलुरु और गोवा में फंसे प्रदेश के करीब 2200 नागरिकों को लाया गया.

जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार दिनों में उत्तराखंड के धनौल्टी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, पौरी, चम्पावत, रुद्रायापराग, भागेश्वर, टेहरी गढ़वाल, प्रतापगढ़, भद्रकोट, धारचूला और अल्मोड़ा से करीब 2000 श्रमिकों, मज़दूरों, छात्रों और पर्यटकों को जम्मू पहुंचाया गया है. जिन लोगो की जम्मू कश्मीर में वापसी को सुनिश्चित किया गया वो मुख्यत जम्मू कश्मीर के पुंछ, रियासी, डोडा, अनंतनाग और बारामुल्ला के रहने वाले हैं.

प्रशासन के मुताबिक बुधवार को भी देश के दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के बड़ी संख्या में प्रदेश पहुंचने का अनुमान है. इसके साथ ही मंगलवार सुबह तक 37,147 लोग प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर से जम्मू कश्मीर पहुंच चुके हैं. इनमें से 10301 यात्री पंजाब, 18095 यात्री हिमाचल प्रदेश, 6515 यात्री देश के दुसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं.

'आत्मनिर्भर भारत' के लिए 20 लाख करोड़ रु. के आर्थिक पैकेज का एलान, बढ़ेगा लॉकडाउन | पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- 20 लाख करोड़ का नंबर दिया, ब्योरा नहीं दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget