एक्सप्लोरर

चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान: 'नीतीश कुमार पर बीजेपी जो फैसला करेगी, हम उस फैसले के साथ'

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चिराग पासवान कोरोना वायरस की लेकर बिहार सरकार के काम से संतुष्ट नहीं है. एलजेपी एनडीए में तो रहना चाहती है लेकिन बिहार सरकार से खुद को अलग दिखाना चाहती है.

कोरोना महामारी के साए में देश का पहला विधानसभा चुनाव बिहार में लड़ा जाएगा. चुनाव को लेकर अब राजनीति गर्माने लगी है. शुक्रवार को एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बेहद चौंकाने वाला बयान दे दिया. चिराग ने बिहार चुनाव में एनडीए के नेतृत्व के सवाल पर कहा कि इसका फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है जो एनडीए में सबसे बड़ा दल है. एलजेपी के अध्यक्ष ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला करती है तो वो भी उसी फ़ैसले के साथ रहेंगे.

नीतीश ही एनडीए के नेता: अमित शाह

चिराग पासवान का बयान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने इसी साल 16 जनवरी को बिहार के वैशाली में बीजेपी की एक रैली को सम्बोधित करते हुए ये साफ़ किया था कि एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी. उसके बाद से ये समझा जा रहा था कि बिहार एनडीए में नेतृत्व के सवाल पर पूर्णविराम लग चुका है लेकिन चिराग पासवान ने उसे फिर एक नई हवा दे दी है. हालांकि चिराग पासवान ने ये साफ़ तौर पर नहीं कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व का उनकी पार्टी समर्थन करती है या नहीं.

पहले भी नीतीश के कामकाज पर उठाए थे सवाल

चिराग पासवान पिछले महीनों में नीतीश कुमार के कामकाज पर समय समय पर सवाल उठाते रहे हैं. पिछले साल पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान ' बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ' नाम से एक यात्रा निकाली. उस यात्रा के दौरान कई बार विकास और क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने नीतीश कुमार सरकार को कठघरे में खड़ा किया. एक बार चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा तो है लेकिन नीतीश सरकार में उनका कोई मंत्री शामिल नहीं है.

कोरोना पर बिहार सरकार के काम से नाखुश ?

सूत्रों के मुताबिक़ कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज को लेकर चिराग पासवान सन्तुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कई बार अपनी इस भावना को ज़ाहिर भी किया है. पार्टी सूत्रों का दावा है कि जिस तरह नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी के संकट के समय अपनी भूमिका निभाई है उससे बिहार के लोग भी सन्तुष्ट नहीं हैं. ऐसे में पार्टी सीधे तौर पर नीतीश कुमार के साथ नहीं दिखना चाहती जबकि एनडीए में बने रहना चाहती है. चिराग पासवान के क़रीबी सूत्रों का कहना है कि उनके बयान का फ़िलहाल को दूरगामी मतलब निकलना ठीक नहीं है.

सभी 243 सीटों पर पार्टी कर रही है तैयारी

उधर पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी भी तेज़ कर दी है. इस हफ़्ते चिराग पासवान ने अपने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की है. बैठक में चिराग पासवान ने एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर तैयारी करने को कहा है. हालांकि उन्होंने ये साफ़ किया कि पार्टी इसलिए सभी सीटों पर तैयारी कर रही है ताकि जिन सीटों पर उनकी पार्टी की जगह एनडीए का कोई उम्मीदवार हो तो उन उम्मीदवारों को भी उसका लाभ हो सके. 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के खाते में 42 सीटें आई थीं जिनमें केवल 2 सीटों पर उसके उम्मीदवार जीते थे.

मुंबई: अस्पतालों में नहीं मिला बेड तो घर में ही बना लिया ऑक्सीजन सुविधा से लैस मेडिकल रूम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget