एक्सप्लोरर

सपा में दंगल: पिता मुलायम से झगड़े पर अखिलेश ने दिए गोल-मोल जवाब

लखनऊ: यूपी में समाजवादी पार्टी में सुलह की तमाम कोशिशें नाकाम होती जा रही हैं. बैठकों और मुलाकातों के कई दौर बीत चुके हैं, लेकिन पिता और बेटे के बीच की दरार नहीं भर पा रही. परिवार में मची कलह पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछे गए, तो वो जवाब देने से बचते नज़र आए.

सवाल- क्या आपको लगता है कि नेताजी से जो समझौते की बात चल रही है ? उसको किस तरह से आप देखते हैं, क्या समझौता होगा ?

जवाब- मैं समझता हूं कि यह समय ऐसा है कि समाजवादी सिद्धांत कैसे आगे बढ़े.

जवाब बता रहा है कि अखिलेश का ऐसे सवालों पर मूड क्या है, लेकिन जब चुनाव सर पर हों और पार्टी के साथ-साथ परिवार में खलबली मची हो तो ऐसे सवालों के जवाब बेहद ज़रूरी हो जाते हैं.  इसलिए रिपोर्टरों ने दोबारा सवाल पूछा.

सपा में दंगल: पिता मुलायम से झगड़े पर अखिलेश ने दिए गोल-मोल जवाब

सवाल- साइकिल में इंजन लगाएंगे या साइकिल पर चलेंगे, सिंबल क्या होगा, साइकिल या मोटरसाइकल ?

जवाब- मैने कहा कि ये विचारधारा, समाजवादी विचारधारा......

अखिलेश से सवाल सीधा पूछा गया था पर उनका जवाब कहीं और जा रहा था. लिहाज़ा थोड़ी ही देर बाद सवाल तीसरी बार दागा गया.

सवाल- नेताजी की बात, किस बात पर फंसी है, क्या समझौता नहीं कर पा रहे हैं या ये स्थिति आ गयी कि चुनाव आयोग फैसला करेगा और आप लोगों में सहमति नहीं पा रही है ?

जवाब- राजनीति में, मैं समझता हूं कि जब फैसले लेने की बात हो......

चौथी बार भी वही हुआ, अखिलेश ने सवाल सुना. जवाब में चुनावी भाषण शुरु कर दिया.

इस बार तो अखिलेश ने सवाल ही अनसुना कर दिया.  साफ था वह कुछ भी ऐसा नहीं बोलना चाहते थे, जिससे बात और बिगड़ जाए. वैसे अखिलेश जितनी देर बोलते रहे, नेताजी का नाम उनकी ज़बान पर बार-बार आता रहा.

जांच जारी, सही वक्त पर लेंगे फैसला- चुनाव आयोग

आपको याद होगा अखिलेश यादव, अमर सिंह को परिवार में आग लगाने वाला करार दे चुके हैं. अखिलेश खेमा अभी भी यही दावा कर रहा है कि नेताजी गलत लोगों के बीच फंसे हुए हैं. इधर चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि दोनों पक्षों की दलीलों और दावों को जांचा परखा जा रहा है, सही वक्त पर फैसला ले लिया जाएगा.

अखिलेश खेमे की ओर से दावा मज़बूत करने के लिए एक और दांव चल दिया गया है. कई ज़िलों में ज़िला अध्यक्षों के नामों को घोषणा कर दी गयी है और उनसे पार्टी को मज़बूत करने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें

In Depth: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चुनाव की तारीखों का एलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

ABP न्यूज ओपिनियन पोल: नोटबंदी पर क्या कहती है यूपी की जनता ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
BJP कार्यक्रम में दीपक हुड्डा से धक्का-मुक्की, करंट से झुलसी महिला
BJP कार्यक्रम में दीपक हुड्डा से धक्का-मुक्की, करंट से झुलसी महिला
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget