एक्सप्लोरर

लखीमपुर खीरी में तेजी से सुधर रहे हैं हालात, कर्फ्यू में दी गई 12 घंटे की ढील

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के कर्फ्यूग्रस्त लखीमपुर खीरी शहर में गुरुवार रात को साम्प्रदायिक तनाव फैलने के मद्देनजर लागू किये गये कर्फ्यू में आज सुबह 6 बजे से 12 घंटे की ढील दी गयी.

जिलाधिकारी आकाशदीप ने बताया, ‘‘कर्फ्यू में आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे ढील दी गयी है. इस दौरान बैंक और दफ्तर खोलने की अनुमति रहेगी. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है.’’ परसों रात सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किये जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों द्वारा उग्र प्रदर्शन और इसी दौरान गोलियां चलने के बाद जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया था.

हालांकि बाद में स्थिति में तेजी से सुधार के मद्देनजर कल दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम 6 बजे कर्फ्यू में ढील दी गयी थी. इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी. बहरहाल, शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है.

जोनल पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश और उपमहानिरीक्षक प्रवीण कुमार भी शहर में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि आज शहर के हालात का आकलन करने के बाद आगे के लिये फैसला किया जाएगा.

गुरुवार रात सोशल मीडिया पर दो छात्रों द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला एक वीडियो वायरल किये जाने के बाद दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया था. इस दौरान देर शाम फायरिंग भी हुई थी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालात के मद्देनजर रात में शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया था. मामले में आरोपी दोनों छात्रों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था.

प्रशासन की पहल पर कल शहर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें दोनों समुदायों के रहनुमाओं, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हिस्सा लिया था. बाद में शहर में शांति मार्च भी निकाला गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget