एक्सप्लोरर

यूपी में जल्द ही करवट लेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फिलहाल कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत है, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेगा और लोगों को फिर से गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है. आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में सर्दी की तीव्रता फिलहाल कुछ कम है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को एक बार फिर गलन भरी सर्दी से दो-चार होना पड़ सकता है. हालांकि अभी कुछ दिन दिन में खिली धूप निकलने का क्रम जारी रहने का अनुमान है.

रात के तापमान में गिरावट

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक हिस्से कोहरे से घिरे रहे. इस अवधि में राज्य के इलाहाबाद, कानपुर, लखनउ, आगरा और मुरादाबाद मंडलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.

पिछले 24 घंटे के दौरान फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, मेरठ और कानपुर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया. इस अवधि में आगरा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर कोहरा छाने का अनुमान है. कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा भी दिखने की संभावना है.

यूपी में शीतलहर का असर, रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आस-पास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. दृश्यता कम होने की वजह से कई रेलगाड़ियों के परिचालन पर भी इसका असर पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में दोपहर के बाद कोहरा छंटने और धूप होने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बारिश

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बारिश शुरू हो गयी है. इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा होगा. तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की गिरावट दर्ज की गयी है.

गुप्ता के ,अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आएसपीस दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दर्जन भर रेलगाड़ियां कोहरे से प्रभावित

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11.3 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 10.3 डिग्री सेल्सियस, इलााहाबाद का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इधर, रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दिन में करीब दर्जन भर रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं. कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर काफी नीचे चला गया है. कानपुर-लखनऊ, लखनऊ-वाराणसी और लखनऊ-दिल्ली रेलखंड पर दर्जन भर रेलगाड़ियां कोहरे से प्रभावित हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget