एक्सप्लोरर

विधायकों के बाद अब बीजेपी पार्षदों को धमकी, सामने आया जेल में बंद क्रिमिनल का नाम

अभी बीजेपी विधायकों को धमकी दिए जाने का मामला शांत नहीं पड़ा कि पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से पांच बीजेपी पार्षदों को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है.

वाराणसी: अभी बीजेपी विधायकों को धमकी दिए जाने का मामला शांत नहीं पड़ा कि पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से पांच बीजेपी पार्षदों को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. धमकी देने वाले ने पिछले दिनों हुई पूर्व पार्षद प्रभु साहनी की हत्या में अपनी अहम भूमिका होने का दावा भी किया.

धमकी देने वाले ने फिल्मी अंदाज में पार्षदों को धमकाते हुए बकायदा आशीर्वाद बनाए रखने को कहा और चंदे की डिमांड की है. धमकी देने वाला शातिर अपराधी एक व्यापारी की हत्या के आरोप में आजमगढ़ जेल में बंद एजाज उर्फ सोनू बताया जा रहा है.

घर छोड़ते ही बदला अखिलेश का रुटीन, कभी चलाते हैं साइकिल तो कभी खेलते हैं क्रिकेट

बंगाली टोला और दशाश्वमेध के पार्षदों को धमकी देने के लिए एजाज ने अपने गुर्गों को बाकायदा उनके पास मोबाइल फ़ोन लेकर भेजा. जबकि तीन अन्य पार्षदों से उसने जेल से ही डायरेक्ट बात की है. धमकी की कॉल रिसीव करने वाले एक पार्षद ने इस मामले में दशाश्वमेध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि चार अन्य पार्षद इस मामले में डर के चलते चुप्पी साधे हुए हैं. पहले धमकी भरी कॉल 30 मई को आई बताई जा रही है, वहीँ कुछ पार्षदों ने दावा किया कि उन्हें रविवार को भी धमकी दी गई.

दशाश्वमेध थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक तीन दिन पहले पार्षद की दुकान में एक 20-22 वर्ष का युवक घुसा. उसके हाथ मे मोबाइल फ़ोन था और उसने कंधे पर बैग टांग रखा था. दुकान में घुसते ही उंस युवक ने पार्षद की तरफ मोबाइल फ़ोन बढ़ाया और भाई से बात करने को कहा.

राजेश साहनी की पत्नी को नौकरी, बेटी की पढ़ाई का खर्चा उठाएगी यूपी सरकार

फ़ोन पर दूसरी तरफ से बात करने वाले शख्स ने अपना नाम एजाज उर्फ सोनू बताया. पार्षद के पूछने पर उसने पूर्व पार्षद प्रभु साहनी की हत्या में अपनी भूमिका होने का हवाला दिया. एजाज ने धमकी के अंदाज में पार्षद से अपने ऊपर आशीर्वाद बनाए रखने के लिए कहा और कॉल डिसकनेक्ट कर दी. फ़ोन लेकर दुकान में आया युवक तेजी से बाहर निकला. बाहर उसका साथी बाइक पर इंतजार कर रहा था. दोनों वहां से निकले और दूसरे पार्षद के दुकान पर पहुंचे.

वहां भी कमोबेश यही बातें हुईं और दोनों युवक दूसरे पार्षद की दुकान से चले गये. बता दें पूर्व पार्षद प्रभु साहनी हत्याकांड में रिजवान अंसारी को जेल भेजा गया है. रिजवान एजाज उर्फ सोनू का छोटा भाई है और वाराणसी जेल में बंद है. एजाज इस समय आजमगढ़ जेल में बंद है. पार्षद ने जब इस बारे में एफआईआर दर्ज कराई और पार्षदों के बीच जब इस बारे में एक दूसरे से बात की तब यह मामला खुला.

जब मंच पर सोने की चेन पहनाने लगे विधायक तो सीएम योगी ने कहा NO

बीजेपी के पार्षदों ने इस बारे में शहर दक्षिणी के विधायक प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी को इस बारे में सूचना दी. उन्हीने इस बारे एसएसपी आरके भारद्वाज के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की. उन्होंने धमकी के आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही केस क्राइम बीच को सौंप धमकी देने वाले नम्बरों की जांच करने को कहा.

इस मामले में एसएसपी आरके भारद्वाज का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. धमकी देने वाले शख्स के बारे अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने साफ इंकार किया कि पार्षदों को धमकी देने वाला मामला कहीं से भी विधायकों को धमकी देने के मामले से जुड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा
अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा
MP News: मध्यप्रदेश में इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
मध्यप्रदेश: इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट का अयोध्या में राम रसोई और हनुमानगढ़ी के प्रसाद पर असर! अखिलेश यादव बोले- सनातनी परंपरा भी टूट रही
Live: एलपीजी संकट का अयोध्या में राम रसोई और हनुमानगढ़ी के प्रसाद पर असर! अखिलेश यादव बोले- सनातनी परंपरा भी टूट रही
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget