एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: बालकनी से झांक रही थी 4 साल की बच्ची, 10वीं मंजिल से गिर कर हुई मौत

10वीं मंजिल से गिर कर चार साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. हादसे के वक्त बच्ची घर में अकेली थी और कुर्सी लगा कर बालकनी से झांक रही थी.

गाजियाबाद: इंदिरापुरम इलाके के जयपुरिया सनराइजर्स ग्रीन्स सोसायटी की 10 मंजिल से गिर कर चार साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. हादसे के वक्त बच्ची घर में अकेली थी और कुर्सी लगा कर बालकनी से झांक रही थी.

बच्ची की नाम मायरा था. उसके पिता मनीष अपनी दुकान पर गए हुए थे और मां नेहा ब्यूटी पार्लर गई थीं. मायरा के साथ उसकी बड़ी बहन भी थी लेकिन वह उस वक्त ट्यूशन के लिए निकल गई जब मायरा सो रही थी.

बच्ची की नींद जब खुली तो उसने खुद को घर में अकेला पाया. बच्ची इसके बाद बालकनी में आई और कुर्सी लगा कर नीचे झांकने लगी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरी.

सोसायटी के गार्ड ने बताया,"मुझे लगा कोई चीज गिरी है तो मैं दौड़ कर पहुंचा. मैंने बच्ची को उठाया और लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया." अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद से सोसायटी के लोग सदमे में हैं.

बच्चों का ऐसे रखें ख्याल

- बच्चों को कभी घर में अकेले ना छोड़ें, हमेशा उनके आस पास ही रहें. उनकी हरकतों पर नजरें रखें और उन्हें किसी एक्टिविटी में लगाए रखें.

- अक्सर बच्चे बिजली के बोर्ड को छेड़ते हैं उन्हें हमेशा इस पर टोकना चाहिए. हो सकता है कि वह नजरें बचा कर उंगली या मेटल की किसी चीज से बिजली से खेलने लगें.

- बच्चों को बाल्टी या टब में बैठना पसंद होता है लेकिन उन्हें इसकी आदत नहीं पड़नी चाहिए. कई बार बच्चों के साथ अकेले में ऐसा करते वक्त हादसा हो जाता है.

- अगर आप ऊंची बिल्डिंग्स में रहते हैं और घर में छोटे बच्चे हैं तो बालकनी पर ग्रिल जरूर लगवाएं. साथ ही अन्य खुली जगहों को भी कवर कराएं.

- कुछ बच्चों को छुप कर बैठने का भी शौक होता है. बच्चे के इस शौक को बढ़ाएं नहीं. बच्चे अलमारी से लेकर वाशिंग मशीन तक में छुपने का प्रयास करते हैं.

- बालकनी तक जाने वाले दरवाजे को बंद रखें. बच्चों की पहुंच जल्दी ही हैंडल लॉक तक हो जाती है. इसलिए सिटकनी ऊपर से बंद करें.

- बच्चों को अच्छा और बुरा जरूर बताएं. क्या करना ठीक है और क्या करने से उसे नुकसान हो सकता है, इसकी जानकारी उसे लगातार देते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget