एक्सप्लोरर

Noida मार्च से नहीं मिला मजदूरों को वेतन, नामी एक्सपोर्ट कंपनी के श्रमिकों ने किया फैक्ट्री का घेराव

नोएडा के सेक्टर 63 में एक एक्सपोर्ट कंपनी के मजदूरों ने फैक्ट्री मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. श्रमिकों का कहना है कि प्रबंधन ने उन्हें मार्च से वेतन नही दिया है और अब उनकी हालत बहुत खराब है

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा के सेक्टर 63 स्थित फैशन डिजाइनर वस्त्रों का एक्सपोर्ट करने वाली नामी कंपनी के मजदूरों ने वेतन ना मिलने पर फैक्ट्री का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला श्रमिक भी शामिल थीं. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने मार्च से कोई वेतन नहीं दिया है. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना फेज 3 की पुलिस सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया और मजदूरों को समझाना बुझाना चाहा, लेकिन वे नहीं माने. तब पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री के प्रबंधन और मजदूरों के बीच बातचीत कर मामले को शांत किया. कंपनी ने शुक्रवार तक मजदूरों का भुगतान कर देने की बात कही है.

फैक्ट्री का घेराव कर रहे सभी मजदूर ओरिएंट क्राफ्ट नाम की फैशन डिजाइनर वस्त्रों की एक्सपोर्ट कंपनी के हैं. इन मजदूरों का कहना है कि फैक्टरी प्रबंधन ने मार्च से वेतन नहीं दिया है. वहीं प्रबंधन का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद थी और उन्हें खरीदार से भुगतान नहीं मिला है, जिस वजह से मजदूरों को वेतन देने में असुविधा हो रही है. मजदूरों ने पहले वेतन देने और फिर काम करने की बात कही. जब फैक्टरी प्रबंधन ने वेतन देने में आनाकानी की तो मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया. यही नहीं फैक्टरी के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए.

मजदूरों द्वारा किए जा रहे फैक्ट्री का घेराव और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया. डीसीपी ज़ोन सैकेंड हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-तीन क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में फैशन डिजाइनर वस्त्र निर्यात करने वाली एक फैक्टरी है. यह लॉकडाउन की वजह से मार्च से बंद थी. इसे सरकार के आदेश पर खोला गया है. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब मजदूर काम करने पहुंचे तो उन्होंने कंपनी प्रबंधन को अवगत कराया कि उन्हें मार्च से अब तक का वेतन नहीं मिला है. डीसीपी ज़ोन सैकेंड ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को समझाना-बुझाना चाहा, लेकिन वे शांत नहीं हुए. तब पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री के प्रबंधन और मजदूरों के बीच बातचीत कर मामले को शांत किया. कंपनी ने शुक्रवार तक मजदूरों का भुगतान कर देने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget