एक्सप्लोरर

कुशीनगर: 13 बच्चों के लिए मौत की क्रॉसिंग बना रेलवे का मानवरहित फाटक

कुशीनगर जिले के दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रॉसिंग पर आज सुब​ह एक स्कूल वैन के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 13 बच्चों की मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गये.

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रॉसिंग पर आज सुब​ह एक बच्चों से भरी स्कूल वैन, पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई. इस हादसे में 13 बच्चों और वैन के ड्राइवर की मौत हो गई. सात बच्चे घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. इस स्कूल वैन में 10 साल की उम्र तक के करीब 25 बच्चे सवार थे और अपने स्कूल जा रहे थे. यह स्कूल वैन दुदुही बाजार के डिवाइन पब्लिक स्कूल की थी.

उत्तर पूर्व रेलवे एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया​ कि कुशीनगर जिले के विशनुपुरा पुलिस स्टेशन अन्तर्गत दुदुई रेलवे स्टेशन के पास एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर आज सुबह सात बज कर दस मिनट पर बच्चों से भरी एक टाटा मैजिक स्कूल वैन सिवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन (55075) से टकरा गई. टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि इस दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत हो गयी. यह ट्रेन सिवान से गोरखपुर आ रही थी.

कुशीनगर: 13 बच्चों के लिए मौत की क्रॉसिंग बना रेलवे का मानवरहित फाटक

उन्होंने बताया कि मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक मानव रहित क्रॉसिंग मित्र तैनात था जिसने वैन ड्राइवर को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बात अनसनी कर दी. चालक ने क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की लेकिन शायद वैन बीच पटरी पर अचानक पहुंच कर बंद हो गयी और यह हादसा हो गया. रेलवे के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

पुलिस कमश्निर अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, जिलाधिकारी कुशीनगर घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 बजे तक घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है.

कुशीनगर: 13 बच्चों के लिए मौत की क्रॉसिंग बना रेलवे का मानवरहित फाटक

लखनऊ में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट किया,"स्कूली बच्चों के मौत की दुखद खबर मिली है. मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना का जांच करने का आदेश दिया है. रेलवे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि से अलग सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपया मुआवजा देगी."

प्रधानमंत्री ने शोक जताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशीनगर में हादसे में स्कूली बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और रेलवे इस मामले में कार्रवाई करेगी. कर्नाटक में भाजपा कार्याकर्ताओं, उम्मीदवरों एवं जन प्रतिनिधियों से नरेन्द्र मोदी ऐप पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कुशीनगर हादसे का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली जिसमें कई बच्चों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा,"मुझे काफी पीड़ा हुई है. उत्तरप्रदेश सरकार और रेलवे इस मामले में कार्रवाई करेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान से सिद्दीकी और टाइगर तक बना पैटर्न

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget