एक्सप्लोरर

कुशीनगर हादसा: 'खून से भीगी यूनीफॉर्म में बेजान पड़े थे मासूम, जिसने देखा रो दिया'

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए दर्दनाक हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई और सात बच्चों की हालत नाजुक है. ये सभी बच्चे सात से 10 साल के बीच के हैं.

कुशीनगर: साफ-सुथरी यूनीफॉर्म पहनकर, पीठ पर बस्ता और हाथ में पानी की बोतल लेकर अपने घरों से स्कूल के लिए निकले नन्हें बच्चे एक भयानक हादसे का शिकार हो गए. खून से लथपथ बच्चे बेजान पड़े थे. बच्चों के मां बाप पर तो दुख का पहाड़ टूटा ही, मौके पर पहुंचे हर शख्स की आंख नम थी.

छोटी सी रागिनी स्कूल यूनीफार्म में थी, जो उसी के खून से भीगी थी. उसका ठंडा पड चुका शरीर 12 अन्य बच्चों के साथ बेजान पड़ा था. इस दृश्य को देखना बेहद दर्दनाक था. स्कूल के लिए निकले यह 13 बच्चे स्कूल की बजाय मौत के दरवाजे पर पहुंच गए. बेहपुरवा में इन बच्चों की स्कूल वैन एक पैसेंजर ट्रेन टकरा गई और मासूमों की जिन्दगी समाप्त हो गई.

डिवाइन मिशन स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों के स्कूल बैग, कापी किताबें, पानी की बोतलें ​और टिफिन उनके मृत शरीर के इर्द गिर्द छितराये पड़े थे. उनकी सफेद ड्रेस उन्हीं के खून से लाल हो चुकी थी. सुबह करीब सवा सात बजे का वक्त था. कई लोग तो उठे ही नहीं होंगे, जब यह दिल दहलाने वाली खबर आई.

माता-पिता, सगे संबंधी, पड़ोसी, दोस्त सभी इस उम्मीद में दुर्घटना वाली जगह की ओर दौड़े कि शायद उनका अपना बच्चा किसी तरह बच गया हो लेकिन उन्हें मायूसी मिली. बच्चों को रोजाना स्कूल ले जाने वाली पीली वैन टूटी फूटी दूर पड़ी थी. वैन के शीशे चकनाचूर थे और लोहे की बाडी टूटे फूटे कबाड सी हो गई थी. ये दृश्य इतना समझने के​ लिए काफी था कि टक्कर कितनी जबर्दस्त रही होगी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन के चालक से वहां मौजूद लोगों ने कहा था कि रूक जाए, ट्रेन आ रही है लेकिन उसने अनसुनी कर दी .चालक खुद गंभीर रूप से घायल है और गोरखपुर मेडिकल कालेज में उसका इलाज हो रहा है.

राम मनोहर मजदूरी करते हैं. उन्होंने बताया कि चालक ने मानवरहित क्रासिंग झटके में पार करने की कोशिश की लेकिन वैन ना जाने कैसे पटरी पर रूक गयी या शायद बंद हो गई. उन्होंने कहा, 'उसी समय पटरी पर पैसेंजर ट्रेन आ गई जो सीवान से गोरखपुर की ओर जा रही थी. ट्रेन वैन को चकनाचूर करते हुए आगे बढ़ गई.' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हबीब अंसार ने बताया कि कुछ महिलाओं और राहगीरों ने वैन चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने सुना नहीं.

अंसार ने कहा, 'मैंने टक्कर नजदीक से देखी है. बच्चों ने मौके पर ही दम तोड दिया.' उन्होंने कहा कि वैन चालक की लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने क्रॉसिंग पार करने से पहले जरा सी सावधानी बरती होती तो शायद इतना बडा हादसा ना होता.

बताया जा रहा है कि वैन चालक ने ईयर फोन लगा रखा था इसीलिए लोगों की चिल्लाहट वह सुन नहीं पाया और खामियाजा 13 बच्चों की मौत के रूप में सामने आया. ये सभी बच्चे सात से 10 साल के बीच के थे. अमरजीत मिश्रौली के रहने वाले हैं. रागिनी उनकी बेटी है. रागिनी के अलावा उसके दो भाई संतोष और रवि भी इस हादसे में मौत के मुंह में चले गए. बतरौली के हसन की दो बेटियां साजिदा और तमन्ना नहीं रहीं.

मैहीहरवा के मोइनुददीन का बेटा मिराज और बेटी मुस्कान इस दुनिया में नहीं रहे. स्थानीय लोग धमाके जैसी आवाज सुनने के बाद दौड़े चले आए और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. बाद में चार घायल बच्चों और वैन चालक को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि स्कूल को मान्यता प्राप्त नहीं है. स्कूल प्रिंसिपल के जे खान को गिरफ्तार किया गया है. मृतकों की पहचान हरि ओम(8), रागिनी(7), अतीउल्लाह(8), अरशद(9), अनस नरोद(8), गोलू(8), कमरूल(10), साजिदा(11), तमन्ना(10), मिराज(8), मुस्कान (7), संतोष और रवि के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget