एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: राम मंदिर के लिए अनूठा संकल्प लेने वाले रुद्राक्ष बाबा बने कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र

Kumbh Mela 2019: प्रयागराज के कुंभ मेले में आए कई संत - महात्मा अपने अनूठे अंदाज़ व ख़ास गेटअप की वजह से श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन्ही में एक हैं शिवयोगी मौनी महाराज, जिन्हे लोग रुद्राक्ष वाले बाबा के नाम से जानते हैं.

प्रयागराज: प्रयागराज के कुंभ मेले में आए कई संत - महात्मा अपने अनूठे अंदाज़ व ख़ास गेटअप की वजह से श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन्ही में एक हैं शिवयोगी मौनी महाराज, जिन्हे लोग रुद्राक्ष वाले बाबा के नाम से जानते हैं. मौनी महाराज ग्यारह हजार रुद्राक्षों की माला पहनकर जब मेले में निकलते हैं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती हैं. कौन हैं रुद्राक्ष वाले मौनी बाबा और सिर से कमर तक ग्यारह हज़ार रुद्राक्ष की माला पहनने के पीछे क्या है उनका संकल्प, यह जानते हैं.

सिर से कमर तक रुद्राक्ष ही रुद्राक्ष. रुद्राक्ष की एक - दो नहीं बल्कि तकरीबन पांच सौ मालाएं. कोई माला ग्यारह रुद्राक्ष की तो कोई इक्कीस- इक्यावन और एक सौ आठ रुद्राक्षों की. बाबा के शरीर पर तो रुद्राक्ष रहती ही है, इसके साथ ही करीब सौ माला वह अपने सिर पर भी बांधे रहते हैं. इनमे कई रुद्राक्ष एकमुखी हैं तो कई सोलह मुखी तक. ग्यारह हजार रुद्राक्ष का संकल्प करीब साल भर पहले ही पूरा हो चुका है और वह इक्यावन हजार रुद्राक्ष धारण करने के लक्ष्य पर हैं.

ग्यारह हजार से ज़्यादा रुद्राक्ष धारण करने वाले ये बाबा हैं शिवयोगी मौनी महाराज. मौनी बाबा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी के परमहंस आश्रम के महंत हैं. मौनी महाराज उर्फ़ रुद्राक्ष वाले बाबा की खासियत यह है कि वह न तो खरीदे हुए रुद्राक्ष पहनते हैं और न ही किसी से मांगते हैं. वह सिर्फ वही रुद्राक्ष पहनते हैं, जो किसी संत या महापुरुष द्वारा उन्हें भेंट की जाती है.

मौनी महाराज इन रुद्राक्षों की रोज़ पूजा करते हैं. उन्हें मंत्रों से अभिसिंचित करते हैं और रुद्राक्ष धारण करने के नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं. सोलह मुखी रुद्राक्ष और सिर पर मालाओं से ऊपर सजा चांद के आधे आकार का मुकुट उन्हें कुछ दिनों पहले नेपाल नरेश ने भेंट किया था.

Kumbh Mela 2019: राम मंदिर के लिए अनूठा संकल्प लेने वाले रुद्राक्ष बाबा बने कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र

रुद्राक्ष वाले मौनी महाराज मेले में जहां भी जाते हैं, वहां भीड़ से घिर जाते हैं. रुद्राक्ष की यह मालाएं वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के अपने संकल्प के लिए पहनते हैं. अपनी इसी संकल्प के तहत उन्होंने बारह सालों तक मौन धारण किया हुआ था. मौन रहने की वजह से ही लोग उन्हें मौनी बाबा कहने लगे हैं.

मौनी बाबा को करीब आठ साल पहले किसी संत ने पूरे शरीर पर रुद्राक्ष धारण करने का सुझाव दिया. संत के इस सुझाव को उन्होंने राम मंदिर निर्माण के अपने संकल्प से जोड़ लिया था. अपने इसी संकल्प के तहत वह न तो अन्न ग्रहण करते हैं और न ही दो बार से ज़्यादा जल पीते हैं. मौनी बाबा उर्फ़ रुद्राक्ष वाले बाबा खुद को शिवभक्त कहते हैं.

उनका मानना है कि रुद्राक्षों के जरिये जिस दिन वह भगवान शिव के साक्षात दर्शन कर लेंगे, उस दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ हो जाएगा. राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर मौनी बाबा उर्फ़ रुद्राक्ष बाबा अन्न - जल तो ग्रहण करने लगेंगे, लेकिन उनके रुद्राक्षों की संख्या लगातार बढ़ती ही जाएगी. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रुद्राक्ष वाले बाबा कई बार भू समाधि भी ले चुके हैं.

शिवयोगी मौनी महाराज उर्फ़ रुद्राक्ष वाले बाबा कुंभ मेले में जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है. कोई उनके रुद्राक्षों के बारे में जानना चाहता है तो कोई उनके संकल्प के बारे में. मौनी बाबा श्रद्धालुओं की भीड़ से बेपरवाह होकर सिर्फ और सिर्फ अपने संकल्प के पूरा होने का इंतज़ार कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
Amarnath Yatra: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget