एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- इतिहास में नहीं हुआ होगा 2019 में होने वाले कुंभ मेले जैसा आयोजन

Kumbh Mela 2019: डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारें कुंभ मेले पर गंभीरता नहीं दिखाती थीं.वो संकुचित मानसिकता के साथ कुंभ मेले का आयोजन कराती थी लेकिन बीजेपी सरकार ने इसे प्राथमिकता में रखा है.

कानपुर: कुंभ मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. योगी सरकार ने कुंभ को एतिहासिक बनाने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है. इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है.  डिप्टी सीएम  ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सैफई महोत्सव होते थे. लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आयी है बिठूर, काशी, अयोध्या, चित्रकूट महोत्सव हो रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कुंभ मेले पर कहा कि 2019 का कुंभ मेला का ऐसा आयोजन होगा कि इतिहास में इससे पहले इस तरह का कुंभ मेला नहीं हुआ होगा. प्रयागराज हमारी जन्म और कर्म भूमि है तो मेरा दायित्व बनता है कि इसकी तैयारी पूरी तरह से व्यवस्थित हो.

डिप्टी सीएम बिठूर महोत्सव के समापन पर पहुंचे थे. केशव प्रसाद ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिठूर पर्यटन का केंद्र बनेगा. प्रदेश का कोई ऐसा हिस्सा नहीं है जहा पर प्रभु का स्थल हो और इस तरह के महोत्सव न हो रहा हो. बिठूर की भूमि ऐसी है जहा अंग्रेजों को घूल चटाई गयी है. नानाराव पेशवा का यह किला अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को दर्शाता है. अविरल गंगा निर्मल गंगा यह हमारी सरकार का संकल्प है. लेकिन समाज यदि सहयोग नहीं करेगा तो अविरल और निर्मल गंगा नहीं मिल सकती है.

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें कुंभ मेले पर गंभीरता नहीं दिखाती थीं.वो संकुचित मानसिकता के साथ कुंभ मेले का आयोजन कराती थी लेकिन बीजेपी सरकार ने इसे प्राथमिकता में रखा है. उन्होंने कानपुर की जनता को कुंभ आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि इस बार आस्था के संगम में डुबकी लगाना. इसके बाद बताना कि हमने कुंभ में किस तरह की व्यवस्थाए की हैं. इसके बाद आकलन करना कि पूर्व की सरकारों में किस तरह की व्यवस्थाएं होती थी. मौर्य ने कहा कि यह हमारी सरकार का अहंकार नही है बल्कि यह हमारा दायित्व है और उसका निर्वहन कर रहे हैं. गंगा मैया की कृपा से हमें पूरा विश्वास है यह 2019 का कुंभ मेला अब तक के जितने भी कुंभ मेले हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा भव्य, विशाल और व्यवस्थित होगा. मेला क्षेत्र का विस्तार किया गया है सभी तीर्थयात्रियों, साधू संतों के लिए व्यवस्था की गयी है. केंद्र सरकार ने तो मदद की ही है वहीं प्रदेश सरकार ने अपने खजाने का मुंह खोल दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget