एक्सप्लोरर

अफ्रीकन मांगुर प्रजाति की मछली को नष्ट करवा रही है महाराष्ट्र सरकार, ये है इसके पीछे बड़ी वजह

महाराष्ट्र सरकार अफ्रीकन मांगुर प्रजाति की मछलियों को पकड़कर नष्ट कर रही है. सरकार अब तक 30 टन मछलियां पकड़ चुकी है. सरकार ने इन मछलियों को नष्ट करने के लिए दस दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है.

मुंबई: अगर आप मछली खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है. महाराष्ट्र सरकार राज्य में 30 टन मछलियों को नष्ट कर रही है और इस अफ्रीकन मांगुर नाम की विशेष प्रजाति की मछली को खत्म करने के लिए 10 दिन का लक्ष्य भी निर्धारित किया है. मांगुर प्रजाति की मछलियों के पालन और खरीद पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने रोक लगा रखी है.

मांगुर प्रजाति की मछलियों पर केंद्र सरकार ने साल 1998 में रोक लगाई थी. इन मछलियों को अफ्रीकन मांगुर नाम से भी जाना जाता है. दरअसल मेडिकल स्टडी से यह जानकारी सामने आई थी कि मांगुर मछलियों को खाने से कैंसर हो सकता है. मांगुर मछलियों के सेवन से कैंसर, डायबिटीज के अलावा अलग अलग बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए राज्य सरकार ने इसके पालन, खरीद और बिक्री पर रोक लगाई है.

मछलियों की बिक्री ना हो और लोग भी इसे ना खरीदें इसलिए राज्य सरकार ने मुहिम भी शुरू की है. अफ्रीकन मांगुर मछली पर सरकार द्वारा यह प्रतिबंध करीब 22 साल पहले लगाया गया है पर पिछले कई दिनों से मुंबई के दादर मछली मार्केट और छोटे मार्केट में यह मछली बिक रही थी. इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. अगले दस दिन में अफ्रीकन मांगुर मछली को नष्ट करने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है. अब तक राज्य सरकार अलग-अलग शहरों से 30 टन मछलियों को जब्त कर उन्हें मारकर दफ्न कर रही है. मुंबई से 15 टन, इंद्रापुर से आठ टन, भंडारा से सात टन अफ्रीकन मांगुर मछली पकड़कर नष्ट की गईं हैं.

मांगुर मछली मीठे पानी की मछली है. तालाब, कृत्रिम तालाब में मांगुर मछली पालन होता है. यह मांसाहारी किस्म की हिंसक मछली है. मांगुर मछली दूसरी प्रजाति की मछलियों के अलावा दूसरे समुद्री जीवों को भी खाती है. जिससे इको सिस्टम भी बिगड़ता है. इस प्रजाति की मछली पानी में ऑक्सीजन की खपत भी ज्यादा करती है. ज्यादा पैसा कमाने के उद्देश्य से ग्रामीण इलाकों में लोग मांगुर मछली का पालन करते हैंऔर शहरों में बेचते हैं. यह मछली चार महीने में तीन किलो के वजन तक की हो जाती है. मांगुर प्रजाति की मछली की संख्या भी बहुत तेज़ी से बढ़ती है. कई मछलियों की तुलना में यह काफी सस्ती होती है.

ये भी पढ़ें

पिछले साल मुंबई में एक्सीडेंट से हुई 179 लोगों की मौत, RTI के जवाब में BMC ने दी जानकारी राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एलान, अब हर शनिवार को सरकारी स्कूलों में होगा No Bag Day

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget