एक्सप्लोरर

जानिए- कौन थे पूर्व मेयर समीर कुमार, जिन्हें मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने AK-47 से भून डाला

समीर कुमार ने मेयर रहने के दौरान ही 2005 में LJP के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा, 2009 में BSP के टिकट पर लोकसभा चुनाव में हाथ आज़माया लेकिन दोनों ही बार उन्हें असफलता मिली.

मुजफ्फरपुर: लम्बे अरसे से राजनीति में सक्रिय रहे समीर कुमार पहली बार 2002 में चर्चा में तब आए थे जब वो मुज़फ़्फ़रपुर नगर निगम के मेयर बने थे. तब उन्होंने तत्कालीन विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के छोटे भाई मानमर्दन शुक्ला को मेयर की कुर्सी की जंग में शिकस्त दी थी. समीर कुमार ने अपनी राजनीति की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की थी लेकिन बाद में वे बीजेपी से जुड़ गए, 1998 से लेकर 2001 तक वो BJYM के ज़िलाध्यक्ष रहे.

समीर कुमार ने मेयर रहने के दौरान ही 2005 में LJP के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा, 2009 में BSP के टिकट पर लोकसभा चुनाव में हाथ आज़माया लेकिन दोनों ही बार उन्हें असफलता मिली. 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने दुबारा से बीजेपी का दामन थामा लेकिन पिछले कुछ दिनों से बीजेपी से दूरी बनाए हुए थे और जानकारी के मुताबिक़ वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले थे.

बिहारः मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर को भी मारा

समीर कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गाँव के रहने वाले थे, सालों पहले समीर कुमार का परिवार वैशाली से मुज़फ़्फ़रपुर शिफ़्ट हो चुका था. मुज़फ़्फ़रपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के नंद विहार कालोनी में घर बनाकर समीर कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे. इसी साल की शुरुआत में उनके पिता का देहांत हुआ था जिसके बाद घर में उनकी माँ, पत्नी और दो बेटे रह गए थे, दोनों ही बेटे बाहर नौकरी करते हैं. समीर कुमार राजनीति के साथ ही समाजसेवा के कामों से भी जुड़े हुए थे, प्रोपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे.

मुज़फ़्फ़रपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर रोहित की आधुनिक हथियारों से सरेराह गोली मारकर हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ इस हत्याकांड के पीछे प्रोपर्टी डीलिंग का विवाद हो सकता है.

समीर कुमार राजनीति के साथ ही प्रोपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे और हालिया दिनों में समीर कुमार ने ज़मीन के कई बड़े सौदे किए थे जिसको लेकर भू- माफ़ियाओं में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. सबसे ज़्यादा चर्चा पटियासा में सहारा की करोड़ों की ज़मीन की सौदेबाज़ी की है. जिस वक़्त ये घटना हुई उस दौरान भी समीर कुमार की गाड़ी में ज़मीन के काग़ज़ात मौजूद थे.

जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे इतना तो स्पष्ट है कि हत्या से पहले अपराधियों ने समीर कुमार की अच्छे से रेकी की थी. अपराधियों को पता था कि समीर कुमार घर से आने-जाने के लिए शहर की मुख्य सड़क की बजाय दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करते हैं.

वैसे तो मुज़फ़्फ़रपुर शहर में हर जगह चहल-पहल रहती है लेकिन अपराधियों ने जिस जगह घटना को अंजाम दिया वहाँ बाकी शहर की तुलना में शाम के वक़्त भीड़ कम होती है. पुलिस और CCTV फ़ुटेज के मुताबिक़ हमला बाइक सवार दो अपराधियों ने किया है लेकिन जिस तरह से अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे उससे स्पष्ट है कि उनके कुछ साथी घटनास्थल से कुछ दूरी पर समीर कुमार की रेकी कर रहे थे.

इस सनसनीख़ेज़ हत्याकांड का CCTV फ़ुटेज सामने आ चुका है, फ़ुटेज में साफ़ दिख रहा है कि बाइक सवार अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही समीर कुमार की गाड़ी वहाँ पहुँची उन्होंने अपनी बाइक कार के सामने लगा दी और पीछे बैठे शख़्स ने बाइक से उतरकर गाड़ी पर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी.

हत्यारों ने समीर कुमार की किस तरह से रेकी की थी उसका अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि रविवार शाम 6:59:35 बजे अपराधी घटनास्थल पहुंचते हैं और ठीक 50 सेकेंड बाद यानी कि 7:00:25 पर समीर कुमार अपनी कार से वहां पहुंचते हैं. फ़ायरिंग के बाद अपराधी ने ड्राइवर के बग़ल वाली सीट पर बैठे समीर कुमार की मौत की तस्दीक़ भी की और फिर बाइक पर बैठकर दोनों अपराधी वहां से फ़रार हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
आशुतोष रांका- सौरव दास की जमानत देने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
आशुतोष रांका- सौरव दास की जमानत देने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget