एक्सप्लोरर

अखिलेश की साइकिल यात्रा को 2 साल के 'खजांची नाथ' दिखाएंगे हरी झंडी

खजांची नाथ का जन्म नोटबंदी के समय बैंक की लाइन में हुआ था. अखिलेश ने खजांची नाथ को गोद लिया है और उसका नाम भी उन्होंने ही रखा है. खजांची नाथ 16 सितम्बर को कन्नौज से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे.

कानपुर: आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जहां सभी राजनैतिक पार्टियां जुटी हुई हैं वहीं समाजवादी पार्टी भी इसमें पीछे नहीं है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी प्रचार की शुरुआत एक मासूम बच्चे ''खजांची नाथ'' के हाथ से कराएंगे. खजांची नाथ का जन्म नोटबंदी के समय बैंक की लाइन में हुआ था. अखिलेश ने खजांची नाथ को गोद लिया है और उसका नाम भी उन्होंने ही रखा है. खजांची नाथ 16 सितम्बर को कन्नौज से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवम्बर 2016 को 500 और एक हजार के नोटों को बंद करने का फरमान सुनाया था. इसके बाद पूरे देश में हड़कंप मचा गया था. बैंको के बाहर कई-कई किलोमीटर तक लोगों को लाइन लगानी पड़ी थी. उसी वक्त एक मामला जनपद कानपुर देहात से निकल कर आया था जिसने मीडिया में खूब सुर्खिया बटोरी थीं.

कानपुर देहात के अनंतापुर गांव में रहने वाले सर्वेसरी देवी उस वक्त प्रेग्नेंट थी. परिवार में उस वक्त बुजुर्ग सास थीं और कुछ ही माह पहले पति की मौत हुई थी. सर्वेसरी देवी डिलीवरी के कराने के लिए बैंक से रुपए निकालने गई थीं. वो बैंक के बाहर लम्बी लाइन में लगी थी कि उसी वक्त उन्हें लेबर पेन हुआ और लाइन में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद बैंक कर्मचारियों समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था. फ़ौरन उन्हें पास के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे के महिला के परिवार को आर्थिक मदद की थी और बच्चे का नाम खजांची नाथ रखा था. उन्होंने कहा था मैं खजांची को गोद लूंगा. अखिलेश यादव समय-समय पर खजांची नाथ को याद किया करते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश ने एक बार से खजांची नाथ को याद किया है.

दरअसल अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव की तयारी कर रहे हैं. अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 16 सितम्बर को साइकिल यात्रा निकाल कर करेंगे. खास बात ये है कि इस साइकिल यात्रा के मुख्य अतिथि खजांची नाथ होंगे.

खजांची नाथ की मां सर्वेसरी देवी का कहना है कि 16 सितम्बर को अखिलेश यादव ने कन्नौज बुलाया है. खजांची नाथ अखिलेश यादव की साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव मेरे बच्चे को बहुत प्यार करते हैं, वो अक्सर उसे याद करते है. उनके नेता हमेशा बच्चे की खबर लेने के लिए आते रहते हैं. हम लोग उनकी साइकिल यात्रा में जरूर जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget