एक्सप्लोरर

फ्रेंडशिप डे पर ब्वॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो लड़की ने पुल से लगा दी छलांग

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की पुल से नीचे कूद गई. कुछ लोगों ने कूदते वक्त उसका वीडियो बना लिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. लेकिन लड़की पुल से क्यों कूदी ये जान कर आप भी चौंक जाएंगे.

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की पुल से नीचे कूद गई. कुछ लोगों ने कूदते वक्त उसका वीडियो बना लिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. लेकिन लड़की पुल से क्यों कूदी ये जान कर आप भी चौंक जाएंगे. लड़की की दोस्ती एक लड़के से थी. फ्रेंडशिप डे पर दोनों साथ घूमने के लिए जाना चाहते थे. सब कुछ ठीक ही तो था. लेकिन अचानक हालात कुछ ऐसे बिगड़े कि लड़की ने अपने जीवन को खत्म करने का फैसला कर लिया. खबर के मुताबिक लड़की एक कोचिंग में पढ़ती है. कोचिंग के सभी छात्र-छात्राएं फ्रेंडशिप डे पर घूमने जाना चाहते थे. लेकिन लड़की ने मां ने उसे जाने से मना कर दिया. लड़की का दोस्त भी बाकी छात्र-छात्राओं के साथ घूमने निकल गया. इस बीच लड़की घर से निकल गई. उसने अपने दोस्त को फोन किया. काफी देर तक उसने फोन नहीं उठाया और जब उठाया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. गुस्से में लड़की गोविंदपुरी पुल पर चढ़ी और छलांग लगा दी. नीचे खड़े लोग इस नजारे को देख रहे थे. उन्होंने इस घटना की वीडियो बना ली और तत्काल ही ये वीडियो कानपुर के हर व्हाट्सएक ग्रुपों पर नजर आने लगी. इस बीच स्थानीय लोगों ने लड़की को प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचाया जहां से उसे हैलट अस्पताल के लिए रैफर किया गया. भीड़ में से कुछ ने पुलिस को भी खबर कर दी. पुलिस भी अस्पताल और मौके पर पहुंची. गोविंद नगर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. हालांकि लड़की की मां ने साफ कहा कि उनकी बेटी की किसी के साथ कोई दोस्ती नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी नाराज थी और इसी नाराजगी में उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget