एक्सप्लोरर

कानपुर: विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी खेल सकती है ब्राह्मण कार्ड, कुछ ऐसी है रणनीति

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में से 07 सीटों पर कब्जा किया था. सपा के खाते में दो सीटें और कांग्रेस के खाते में एक सीट गई थी.

कानपुर: गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी, बसपा के बाद समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मण चेहरे की तलाश में जुट गई है. इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलने वाला है. दरअसल कांग्रेस पूर्व विधायक अजय कपूर पर दांव लगाने जा रही है. बीजेपी, बसपा और सपा ब्राह्मण कैंडिडैट उतारने पर विचार कर रही है. इस स्थिति में गोविंद नगर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण वोटरों का विभाजन होना तय है. वहीं बीजेपी किसी भी कीमत पर ये सीट खोना नहीं चाहती है.

कानपुर में गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है. बैठकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने का दौर चल रहा है. धीरे-धीरे चुनावी माहौल बनाया जा रहा है. सभी दलों के बडे पदाधिकारी और नेताओं के रूझान भी आने लगे हैं. कानपुर के प्रभारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गोविंद नगर विधानसभा सीट जिताने की जिम्मेदारी मिली है. बीते आठ दिनों मे वो कानपुर के दो चक्कर लगा चुके हैं और पार्टी के पदाधिकारियों के बैठक कर चुके हैं. वहीं कांग्रेस लोकसभा प्रभारी पंकज उपाध्याय और सचिव रोहित चौधरी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर चुके हैं. सपा-बसपा में भी बैठकों का दौर जारी है.

गोविंद नगर विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल क्षेत्र है बीते वर्षो से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. 2012 से 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने बड़ी जीत हासिल की थी. 2017 का विधान सभा चुनाव जीतने के बाद सत्यदेव पचौरी को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था. बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्यदेव पचौरी को प्रत्याशी बनाया था. सत्यदेव पचौरी ने धमाकेदार जीत हासिल की उनकी इस जीत के बाद गोविंद नगर विधानसभा सीट खाली हो गई.

कांग्रेस पार्टी के पुर्व विधायक अजय कपूर गोविंद नगर विधान सभा सीट से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं. परिसीमन के बाद अस्त्वि में आई किदवई नगर विधानसभा से 2012 में अजय कपूर ने किस्मत आजमाई और जीत हासिल की. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में अजय कपूर किदवई नगर विधानसभा से चुनाव हार गए.

अजय कपूर सिंधी समुदाय से आते हैं इस क्षेत्र में सिंधी और पंजाबी वोटर बड़ी संख्या में हैं. इसके साथ ही ब्राह्मण और ओबीसी वोटर हैं. अजय के बड़े भाई विजय कपूर और सबसे छोटे भाई संजय कपूर बड़े उद्योगपतियों में हैं. अजय कपूर की ब्राह्मण, ओबीसी समेत सभी समुदायों और वर्गो में अच्छी पैठ है.

अगर बीजेपी, सपा और बसपा ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारती है तो इस स्थिति में ब्राह्मण वोटरों के वोट बंट जाएंगे. जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी उठाने की फिराक में है. इस मौके को कांग्रेस गंवाना नहीं चाहती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में से 07 सीटों पर कब्जा किया था. सपा के खाते में दो सीटें और कांग्रेस के खाते में एक सीट गई थी.

यूपी: हार के बाद पहली बार 10 जुलाई को अमेठी का दौरा करेंगे राहुल गांधी

यूपी: चोरी के आरोप में तीन युवकों को नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मौत की नींद सो गए 29 लोग, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Delhi News: पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget