एक्सप्लोरर

पुलिस ने दोबारा ली IPS सुरेन्द्र दास के सरकारी आवास की तलाशी, डायरी-पेन ड्राइव और सीडी बरामद

जानकारी के मुताबिक पुलिस को डायरी और पैनड्राइव से कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. दरअसल सुरेन्द्र दास अपनी जिन्दगी जुड़े कुछ पलों को अपनी पर्सनल डायरी पर लिखते थे. वो अपनी निजी जिदगी को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते थे.

कानपुर: आईपीएस सुरेन्द्र दास के सील पड़े सरकारी आवास को गुरुवार को एसपी वेस्ट के नेतृत्व में दोबारा खोला गया. पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली, इसके साथ ही सुरेन्द्र दास के रूम को भी बारीकी से खंगाला गया. पुलिस ने उनके रूम से एक डायरी, तीन पैनड्राइव और दो सीडी जब्त की है. सुरेन्द्र दास का सरकारी आवास में रखा सामान को एक जगह पर समेट कर स्टोर रूम में रख कर सील कर दिया गया है. एसपी ईस्ट की तैनाती होने के बाद उनके लिए घर को खाली कर दिया गया है. एसपी वेस्ट संजीव सुमन के पास सुरेन्द्र दास के सुसाइड केस की जांच है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को डायरी और पैनड्राइव से कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. दरअसल सुरेन्द्र दास अपनी जिन्दगी जुड़े कुछ पलों को अपनी पर्सनल डायरी पर लिखते थे. वो अपनी निजी जिदगी को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते थे. पुलिस ने सरकारी आवास में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की.

सुरेन्द्र दास ने बीते 5 सितम्बर की सुबह जहरीला पदार्थ खाया था. जब उनकी तबियत बिगड़ी तो उनके पत्नी डॉ रवीना सिंह ने उन्हें रिजेंसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था. उनके इलाज के लिए तीन डॉक्टर्स का पैनल मुंबई से आया था. सुरेन्द्र दास 5 दिनों तक हॉस्पिटल में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्स करते रहे. 9 सितम्बर को वो जिन्दगी की जंग हार गए थे.

पुलिस और फारेंसिक टीम ने बीते 5 सितम्बर की शाम को उनके आवास का निरिक्षण कर जांच की थी. उस वक्त पुलिस को वहां से दो सुसाइड नोट मिले थे जिसमें से एक सुसाइड नोट फटा हुआ था, इसके साथ ही पुलिन से वहां से दो टूटे हुए मोबाइल भी बरामद किये थे. रूम के पास ही सल्फास का पैकेट भी मिला था.

सुरेन्द्र दास के भाई नरेन्द्र दास ने कानपुर एसएसपी अनंतदेव तिवारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था. जिसमें उन्होंने पुलिस से गुजारिश की थी भाई की सुसाइड करने की वजह का पता लगाया जाये. एसएसपी ने उनके सुसाइड के जांच की जिम्मेदारी सुरेन्द्र दास के क्लासमेट रहे संजीव सुमन को सौपी थी.

सुरेन्द्र दास के ससुर रावेन्द्र सिंह मीडिया के सामने आकर दास के भाई ,भाभी और मां पर गंभीर आरोप लगाये थे. उनका कहना था कि भाई नरेन्द्र ,भाभी नेहा और मां इंदु लगातार पैसो के लिए सुरेन्द्र दास को प्रताड़ित करते थे और दामाद और बेटी के रिश्ते को तोड़ना चाहते थे. जिसकी वजह से वो तनाव में रहते थे और इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया.

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अब ससुराल पक्ष और सुरेन्द्र दास के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस उनके सभी मिलने जुलने वालों से भी बात कर रही है. हो सकता है कि उन्होंने किसी से अपनी सुसाइड करने की वजह का जिक्र किया हो. पुलिस सुरेन्द्र दास की महिला मित्र से भी पूछताछ करेगी.

इसके साथ ही पुलिस सुरेन्द्र दास के टूटे हुए मोबाइल का डाटा रिकवर करने के लिए मोबाइल को आईटीसेल फारेंसिक लैब में भेजा है. अगर मोबाइल का डाटा रिकवर होता है तो पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. इसके साथ ही उनके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा कर यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वो कहां-कहां बात करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget