एक्सप्लोरर

IPS सुरेन्द्र दास के गृहस्थी के सामानों का हुआ बंटवारा, फूट-फूट कर रोया परिवार

आईपीएस सुरेन्द्र दास की मौत की वजह अब एक रहस्य बनकर रह जाएगी. तमाम ऐसे अनसुलझे सवाल उनके दोस्त, उनके चाहने वालों और परिवार को सताते रहेंगे. उनकी सुसाइड करने की क्या वजह थी? उन्होंने क्यों ऐसा कदम उठाया? इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? सब कुछ उनके ही साथ ख़त्म हो गया.

कानपुर: आईपीएस सुरेन्द्र दास के सुसाइड केस अभी भी रहस्य बना हुआ है. अब इस रहस्य से शायद ही कभी पर्दा उठ पाए कि उन्होंने क्यों सुसाइड किया था. पुलिस जांच में ससुराल पक्ष और सुरेन्द्र दास के परिजनों को भी क्लीन चिट दी जा चुकी है. सुरेन्द्र दास से जुड़ी उनकी यादों का भी बंटवारा दो हिस्सों में हो गया. सुरेन्द्र दास के ससुराल पक्ष और उनके परिजनों ने आपसी सहमती से गृहस्थी के सामानों का बंटवारा कर लिया. सुरेन्द्र दास के परिवार की आंखों में आंसू थे. सुरेन्द्र दास ने बीते 5 सितम्बर की सुबह सरकारी आवास पर जहरीला पदार्थ खाया था. जब उनकी तबियत बिगड़ी तो उनके पत्नी डॉ रवीना सिंह ने उन्हें रिजेंसी हास्पिटल में एडमिट कराया था. उनके इलाज के लिए तीन डाक्टर्स का पैनल भी मुंबई से आया था. सुरेन्द्र दास 5 दिनों तक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे. 9 सितम्बर को वो जिन्दगी की जंग हार गए. सुरेन्द्र दास के निधन के बाद उनकी गृहस्थी का सामान सरकारी आवास में ही एक कमरे में सुरक्षित रख दिया गया था. बीते हफ्ते सुरेन्द्र दास के ससुराल वाले उनका सामान लेने के लिए पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया था और कहा था कि जब सुरेन्द्र दास के परिवार के लोग आ जायेंगे और आपसी सहमती होगी तभी गृहस्थी के सामान का बंटवारा होगा. बीते मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में सुरेन्द्र दास के परिजनों और ससुराल पक्ष में गृहस्थी का सामान आधा-आधा बांट दिया गया. उनके कपड़े, फोटो फ्रेम में लगी तस्वीरें और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को देख परिवार वाले अपने आंसू रोक नहीं सके. सुरेन्द्र दास के निधन के बाद ये था घटनाक्रम आईपीएस सुरेन्द्र दास के भाई नरेन्द्र दास ने कानपुर एसएसपी अनंतदेव तिवारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था. जिसमें उन्होंने पुलिस से गुजारिश की थी भाई की सुसाइड करने की वजह का पता लगाया जाये. एसएसपी ने उनके सुसाइड के जांच की जिम्मेदारी सुरेन्द्र दास के क्लासमेट रहे संजीव सुमन को सौंपी थी. इसके बाद सुरेन्द्र दास के ससुर रावेन्द्र सिंह मीडिया के सामने आये थे. उन्होंने सुरेन्द्र दास के भाई, भाभी और मां पर गंभीर आरोप लगाये थे. उनका कहना था कि भाई नरेन्द्र ,भाभी नेहा और मां इंदु लगातार पैसो के लिए सुरेन्द्र दास को प्रताड़ित करते थे और दामाद और बेटी के रिश्ते को तोड़ना चाहते थे. जिसकी वजह से वो तनाव में रहते थे. उन्होंने कहा था कि इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है. सुसाइड केस की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अब ससुराल पक्ष और सुरेन्द्र दास के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए थे. जिसमें सुरेन्द्र दास की पत्नी रवीना सिंह के भी पुलिस ने बयान दर्ज किये गए थे. पुलिस ने उनके सभी मिलने जुलने वालों से भी बात की थी. पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दी है. वहीं आईपीएस सुरेन्द्र दास के सरकारी आवास से पुलिस को पैनड्राइव, दो सीडी और दो टूटे हुए मोबाइल भी बरामद हुए थे. पुलिस ने सुरेन्द्र दास के मोबाइल का डेटा रिकवर करने के प्रयास में जुटी है, वहीं सीडी और पैनड्राइव को भी फारेंसिक लैब आगरा जांच के लिए भेजा गया है. जांच कर रहे सुरेन्द्र दास के क्लासमेट संजीव सुमन को भी उम्मीद है कि शायद मोबाइल या फिर पैनड्राइव और सीडी में कोई सुराग मिल जाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकत में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकत में रहो
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget