एक्सप्लोरर

पूर्व JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 में बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे !

सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी सहित सभी लेफ्ट पार्टियां चाहती हैं कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ें.

नई दिल्लीः जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बेगूसराय से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. महागठबंधन से आरजेडी कांग्रेस, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और एनसीपी 2019 में कन्हैया कुमार को बेगूसराय से चुनाव लड़ने में सहयोग देगी.

सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी सहित सभी लेफ्ट पार्टियां चाहती हैं कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस जैसे अन्य दल भी चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के भी इस संबंध में अपनी सहमति दिए जाने की चर्चा के बारे में सत्यनारायण ने कहा कि पूर्व में उनसे हुई चर्चा के दौरान वह एक सीट कन्हैया कुमार के लिए छोड़ देने को लेकर राजी थे.

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने अगले आम चुनाव में बिहार में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला हमख्याल दलों के साथ बातचीत के बाद लिया जाएगा. जिन छह सीटों पर सीपीआई अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है, उनमें बेगूसराय, मधुबनी, मोतिहारी, खगड़िया, गया और बांका शामिल हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या कन्हैया कुमार ने बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अपनी सहमति दी है तो सत्यनारायण ने कहा कि इसके लिए वह राजी हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि कन्हैया बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार होंगे पर महागठबंधन के घटक दलों आरजेडी कांग्रेस, हम सेक्युलर और एनसीपी और अन्य लेफ्ट पार्टियों का उन्हें समर्थन हासिल होगा.

कन्हैया बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट पंचायत के मूल निवासी हैं जबकि उनकी मां एक आंगनवाड़ी सेविका और उनके पिता एक छोटे किसान हैं. कभी वामपंथियों का गढ माने जाने वाले बेगूसराय से वर्तमान में सांसद बीजेपी के वरिष्ठ नेता भोला सिंह हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन दूसरे और सीपीआई उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह, जेडीयू के समर्थन से तीसरे स्थान पर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget