एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव में छाए रहेंगे कैराना, लव जिहाद और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बीच बीजेपी के तेज तर्रार नेता और सांसद योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘धार्मिक कार्ड’ खेलने की कोशिश की.

चुनाव में छाये रहेंगे कैराना, लव जिहाद और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘कैराना से हिन्दुओं का पलायन, लव जिहाद और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे चुनाव में छाये रहेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘योगी आज की बात नहीं करते. योगी भविष्य की बात करते हैं. हमारे लिए पलायन काफी बड़ा मुद्दा है. बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अन्य कश्मीर नहीं बनने देगी.’’

गोरखपुर से सांसद योगी ने दावा किया कि पांच साल में उत्तर प्रदेश में 500 से अधिक छोटे बड़े दंगे हुए. ‘‘मानकर चलिये कि हमारे लोगों के कारण ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ. वहां हिन्दू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘दंगे अखिलेश सरकार की नाकामी थी. शक्ति का संतुलन हम लोग पूर्वी उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं. आवश्यकता पड़ी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी संतुलन करेंगे. सबको सुरक्षा देंगे लेकिन दंगाइयों को किसी भी स्थिति में बख्शेंगे नहीं.’’ योगी ने कहा कि लव जिहाद पहले भी मुद्दा था और अब भी है.

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’

‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ के एजेंडे पर किये गये सवाल पर योगी ने कहा कि यह स्क्वायड महिलाओं के सम्मान को बहाल करने और भेदभाव समाप्त करने के लिए काम करेगा. उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां लड़कियां स्कूल नहीं जा सकतीं. स्क्वायड उनके अधिकारों के लिए काम करेगा और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सिर्फ अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखने का आरोप मढते हुए योगी ने कहा कि इस देश के नेता धर्म निरपेक्षता के नाम पर बहुसंख्यकों के खिलाफ बोलते हैं. ‘‘उत्तर प्रदेश में सरकार कब्रिस्तान के लिए तो भूमि देती है लेकिन श्मशान घाट के लिए नहीं.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनने पर विकास योजनाओं का लाभ धर्म और जाति से उपर उठकर सभी को मिलेगा. वास्तव में यही ‘सबका साथ सबका विकास’ होगा.

इस सवाल पर कि बीजेपी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री कौन बनेगा, योगी ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि चेहरा महत्वपूर्ण नहीं है. ‘‘मेरी इच्छा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bulandshahr News: शादी में हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे को लगी गोली, आरोपी के भाई ने जहर खाकर की आत्महत्या
शादी में हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे को लगी गोली, आरोपी के भाई ने जहर खाकर की आत्महत्या
यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन, 1483 स्थानों पर रेड, 4 वितरकों पर FIR दर्ज
यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन, 1483 स्थानों पर रेड, 4 वितरकों पर FIR दर्ज
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
LPG किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
LPG किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Embed widget