एक्सप्लोरर

सरकार को आई कबीर की याद, निर्वाण स्थल मगहर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय शोध केंद्र

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में स्थित संत कबीर के निर्वाण स्थल मगहर में जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान बनाया जाएगा. इस पर कुल 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में स्थित संत कबीर के निर्वाण स्थल मगहर में जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान बनाया जाएगा. इस पर कुल 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रधानमंत्री इस महीने के अंत तक मगहर में इसका शिलान्यास करेंगे.

शासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि संत कबीर की स्मृतियों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से यह कवायद शुरू की गई है. प्रयास यही है कि कबीर की स्मृतियों को एक अकादमी में संरक्षित किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उससे अवगत हो सकें.

सपना चौधरी के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ी भीड़, पुलिसवाले लेते रहे सेल्फी

संत कबीरनगर के मगहर में बनने वाली यह अकादमी संत कबीर के जीवन दर्शन पर केंद्रित होगी. राज्य पुरातत्व विभाग की देखरेख में 17 एकड़ में इसका निर्माण कराया जाएगा. पर्यटन विभाग इसकी नोडल एजेंसी होगा.

पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास कर सकते हैं. लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस अकादमी में इंटरप्रिटेशन सेंटर, प्रदर्शनी गैलरी के अलावा 300 दर्शकों की क्षमता वाले एक सभागार का भी निर्माण किया जाएगा.

तस्वीरें: पूरी तरह बदल गया है अखिलेश का अंदाज, लोगों को भा रही है ये सादगी

इसके अलावा इस अकादमी में पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, कर्मचारी भवन का निर्माण भी कराया जाएगा. अकादमी की जमीन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है.

राज्य पुरातत्व विभाग के निदेशक ए.के. सिंह के अनुसार, संत कबीर के स्मारक से उत्तर 8.118 एकड़ क्षेत्र पर पर्यटन मंत्रालय की ओर से एक स्पिरिचुअल सर्किट भी बनाया जाएगा. इस योजना के तहत देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आमी नदी के घाट का विकास, पब्लिक कन्वेंशन सेंटर और पाथवे निर्माण के अलावा 'साउंड एंड लाइट शो' का भी इंतजाम किया जाएगा.

आंधी-तूफान ने बर्बाद की आम की 50 फीसदी फसल, किसान को भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget