एक्सप्लोरर

JNUSU चुनाव: वोटों की गिनती रुकी, तेजस्वी बोले- छात्र राजद की संभावित जीत देख बखेड़ा खड़ा किया गया

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ अतिवादी ताकतें नहीं चाहतीं कि समय रहते जेएनयू छात्र चुनाव की मतगणना पूरी हो. उन्होंने कहा कि कोई हारे, कोई जीते लेकिन नतीजा आना चाहिए. कैम्पस को अखाड़ा मत बनाइए.

नई दिल्ली: जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए 68 % मतदान हुआ, हंगामे के बाद फिलहाल वोटों की गिनती रुकी हुई है. यह जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अबतक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत बताया जा रहा है. जेएनयू में काउंटिग के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट भी हुई है. NSUI ने आरोप लगाया है कि ABVP उसकी जीत से बौखला गई है. वहीं अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर निशाना साधा है.

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि सबुह चार बजे से काउंटिंग बंद है. सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईसी के मेंबर्स के बीच दहशत फैलाई जा रही है. आरजेडी नेता ने दावा किया कि छात्र राजद की संभावित जीत देखकर बखेड़ा खड़ा किया गया है. तेजस्वी ने कहा, ''सुबह 4 बजे से यानि विगत 12 घंटो से JNU छात्र यूनियन के चुनावों की काउन्टिंग बंद है, सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया गया है, EC मेम्बर्स के बीच दहशत फैलाई जा रही है. छात्र राजद की संभावित जीत देख कर मनुवादियों और हिपोक्रेट्स ने अनावश्यक बखेड़ा खड़ा कर रखा है.''

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि कुछ अतिवादी ताकतें नहीं चाहतीं कि समय रहते जेएनयू छात्र चुनाव की मतगणना पूरी हो. उन्होंने कहा, ''कुछ अतिवादी ताक़तें नहीं चाहतीं कि समय रहते JNU छात्र चुनाव की मतगणना पूरी हो. तय अवधि के दौरान काउंटिंग सम्पन्न नहीं होने की स्थिति में लिंगदोह कमिटी रेकमेंडेशन के तहत पूरा चुनाव ही कुप्रभावित हो सकता है. कोई हारे, कोई जीते लेकिन नतीजा आना चाहिए. कैम्पस को अखाड़ा मत बनाइये.''

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ''जेएनयू में छात्रों की भावनाओं और अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी कैम्पस में भी अगर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ध्वस्त किया जाने लगा तो फिर देश भगवान भरोसे रह जाएगा. युवाओं का कारवाँ छात्र राजद के साथ निकल पड़ा है, उसे कोई ताक़त नहीं रोक सकती. जय युवा, जय भारत.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget