एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- तेजस्वी यादव के दिल में बीजेपी के लिए 'सॉफ्ट कॉर्नर'

हालांकि मांझी ने ये भी कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव उनकी पसंद हैं लेकिन इसपर अंतिम फैसला महागठबंधन के नेता करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने नाथनगर सीट पर आरजेडी की तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने पर निशाना साधा.

कटिहार: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि एनडीए और खासकर बीजेपी के प्रति उनके दिल में 'सॉफ्ट कार्नर' है. साथ ही मांझी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में महागठबंधन के नेता के तौर पर तेजस्वी उनकी पसंद हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला महागठबंधन के नेता करेंगे.

गुरुवार को कटिहार के आजमनगर में कार्यकर्ता सम्मलेन के लिए पहुंचे मांझी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी पर आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के बाद से ही उनका लक्षण सही नहीं है. लगता है एनडीए खासकर बीजेपी को लेकर उनके दिल में सॉफ्ट कार्नर है. उन्होंने कहा कि नाथनगर में अजय राय ही उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे. हम अब पीछे नहीं जा सकते.

मांझी ने दावा किया कि जनता की राय और महागठबंधन के सभी नेताओं के साथ चर्चा करके भागलपुर के नाथनगर से अजय राय को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी थी लेकिन महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे आरजेडी ने उन्हें बगैर जानकारी दिए वहां पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिया. उन्होंने कहा कि आरजेडी के इस कदम से महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी और आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज हैं.

मांझी को हालांकि अब भी उम्मीद है कि 28 सितम्बर को पटना में होने वाली महागठबंधन की बैठक में इस खटपट को दूर कर लिया जाएगा. अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के नेता के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि निजी तौर पर तेजस्वी उन्हें पसंद हैं लेकिन इसका आखिरी फैसला महागठबंधन को करना है.

बता दें कि बिहार की पांच विधासनभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. महागठबंधन में इसको लेकर तालमेल नहीं बन पा रहा है. आरजेडी ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. कांग्रेस ने भी कहा कि वह पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget