एक्सप्लोरर

झारखंड: विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किल में पड़ा कांग्रेस और जेएमएम के बीच समझौता

जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले 41 सीटों पर लड़ेगी. अपने इस फैसले के बारे में जेएमएम ने कांग्रेस को कोई जानकारी नहीं दी है. राज्य में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि वे कोई रास्ता निकालने की कोशिश जरूर करेंगे.

 

रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और जेएमएम का समझौता मुश्किल में पड़ गया है. जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि वो 41 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस को इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी. यानि अगर सभी विपक्षी पार्टियां बीजेपी के सामने चुनाव लड़ती है तो कुल 81 सीटों की विधानसभा में जेएमएम अकेले 41 सीटों पर लड़ेगी. बाकी 40 सीट कांग्रेस, जेवीएम, आरजेडी और लेफ्ट के लिए बचेंगी जोकि असंभव जैसा है.

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह का कहना है कि हमने झारखंड कांग्रेस के नेताओं से रिपोर्ट मांगी है कि किस पार्टी के साथ समझौता करना चाहिए. कई ज़िला अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है. इस पर आगे भी चर्चा जारी है. आरपीएन सिंह ने कहा कि जहां तक हेमंत सोरेन के 41 सीटों पर लड़ने के दावे की बात है तो इस पर वे टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे लेकिन समझौता हो इसके लिए कोई रास्ता निकालने की कोशिश जरूर करेंगे.

बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लेफ्ट पार्टी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ समझौते के तहत लड़ी थीं. राज्य की कुल 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सात, जेएमएम चार, जेवीएम दो और आरजेडी एक सीट पर चुनाव लड़ी थी. चुनाव नतीजों में अकेले बीजेपी ने 11 सीटों पर बाजी मारी. कांग्रेस और जेएमएम  के खाते में एक-एक सीट गई. एक सीट पर एजेएसयू पार्टी ने कब्जा जमाया.

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी. इसमें कांग्रेस के हिस्से मे महज़ छह सीटें आई थीं. इस वक़्त कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या ये है कि पार्टी के पास अध्यक्ष नहीं है और किसी राज्य के महासचिव को इस बात अंदाज़ा नहीं है कि वे राज्य के प्रभारी रहेंगे या नहीं. ऐसी स्थिति में कांग्रेस अपने घटक दलों से भी बात नहीं कर पा रही है. बता दें कि दो महीने बाद झारखंड मे विधानसभा चुनाव होने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget