एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद की लोकसभा में मांग- बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

सीतामढ़ी से जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार देश का दिल है. इसको स्वस्थ बनाए बिना देश की सेहत ठीक नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

नई दिल्ली: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने मंगलवार को बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की. उन्होंने कहा कि यह राज्य देश का दिल है और इसको स्वस्थ बनाए बिना देश की सेहत ठीक नहीं हो सकती. जेडीयू सदस्य ने लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल के एक सदस्य ने ओडिशा के लिए विशेष पैकेज की मांग की है. हमारा कहना है कि बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार देश का दिल है और इस दिल को स्वस्थ बनाए बिना देश की सेहत ठीक नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि बजट में हर घर पानी और बिजली पहुंचाने की बात करके केंद्र सरकार ने बिहार की नीतीश सरकार की सफलता पर मुहर लगा दी है क्योंकि ये दोनों काम राज्य में पहले से चल रहा है.

वहीं सदन में शून्यकाल के दौरान सुनील कुमार पिंटू ने पहली बार अपनी बात रखी और कहा कि सीतामढ़ी मां जानकी की जन्मस्थली है और इसका महत्व किसी भी तरह से अयोध्या से कम नहीं है. सरकार को सीतामढ़ी को अयोध्या का दर्जा देकर विकास कार्यो पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

जेडीयू सांसद ने कहा कि सीतामढ़ी से नेपाल की तरफ जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि दरभंगा और मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डों से उड़ानों का परिचालन जल्द शुरू होना चाहिए ताकि सीतामढ़ी पहुंचने वालों को भी फायदा हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget