एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के परिवार को भ्रष्टाचार में सौ फीसदी आरक्षण हासिल है- संजय सिंह

जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी के परिवार को भ्रष्टाचार में अकेले 100 फीसदी आरक्षण हासिल है. तेजस्वी का परिवार आरक्षण की आग पर सियासी रोटी पकाकर अपना उल्लू सीधा करता रहा है.

पटना: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह आज लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस कदर खफा हुए की उनपर तीखा हमला कर दिया. दरअसल, तेजस्वी इन दिनों आरक्षण को लेकर आक्रामक हैं. आरजेडी में भी पार्टी पदों पर आरक्षण दे दिया और अब टिकट देने में भी आरक्षण देने का एलान कर दिया. बारी अब जेडीयू के जवाब देने का था.

संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के परिवार को तो भ्रष्टाचार में अकेले 100 फीसदी आरक्षण हासिल है. इन्हें मौका मिल गया तो राज्य ही क्या देश का खजाना भी खाली कर देंगे. अब तक आरक्षण की आग पर सियासी रोटी पकाकर तेजस्वी का परिवार अपना उल्लू सीधा करता रहा है.

जेडीयू नेता ने कहा, ''तेजस्वी जी, आपको यही चिंता सता रही है न कि अब आरक्षण का लाभ अगर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को मिलेगा तो आपके जातिवादी चूल्हे का क्या होगा? न तो चूल्हा जलेगा और न ही आरक्षण के तवे पर आपकी सियासी रोटी पकेगी. आप बढ़िया गाल बजाते है. आपके यहां तो सिर्फ 'लालू आरक्षण' ही चलता है. जब पूरा बिहार आपके हाथ से निकल गया तो आरक्षण की याद आ रही है. आरक्षण को माई कहने वाले बताये की आरक्षण की हत्या किसने की है? आज आरक्षण के हिमायती बनने वाले बताये कि उनके खानदान के अलावा किसी को उनकी पार्टी में आरक्षण मिला है क्या? आज आरजेडी में जो पद मिला है वो लालू खानदान को विधान परिषद से लेकर राज्यसभा तक में 'लालू आरक्षण' ही चलता रहा है. मण्डल कमीशन की बात करते है और जेपी को भूल जाते हैं.''

नीतीश के आरक्षण नीति का बखान किया

संजय सिंह ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशों को तो नीतीश कुमार ने सही रूप में जमीन पर उतारा. नीतीश कुमार ने महादलितो की सुविधा के लिए महादलित विकास मिशन की स्थापना की. पिछडे अल्पसंख्यक , महिलाओं यहां तक कि छात्राओं तक को भी आरक्षण के साथ अन्य सुविधाएं दी हैं. वह इंजिनियर के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग में भी सफल है.

जेडीयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को अगड़ा का समर्थन है तो पिछड़ों का भी उतना ही समर्थन है. नीतीश अपनी शर्तों पर राजनीति करते हैं. इस बात को कई बार हम बता चुके हैं. आरक्षण किसी की जागीर नहीं है कि कोई खत्म कर दे.

संजय सिंह ने कहा, ''तेजस्वी जी आपके दर्द को हम समझते हैं. आप किस दौर से गुजर रहे हैं. जाहिर सी बात है, जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा ईमानदार, समझदार, काम करने वाला व्यक्ति हो वो विपक्ष के लिए कोई स्पेस क्यों छोड़ेगा? आपके लिए बिहार में कोई स्पेस नहीं है? कहीं और जाकर आप राजनीति कर सकते हैं. कितनी शर्म की बात है, अपने आप को आप 21वीं सदी का युवा कहते हैं और बात करते हैं धर्म संप्रदाय की. आपको तो अब बिहार के नौजवान नेता कहने में भी शर्म महसूस करेगें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget