एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीटों पर खींचतान शुरू, जेडीयू ने ज्यादा सीटों पर ठोका दावा

जेडीयू ने बड़े भाई होने की बात कहकर ज्यादा सीटों पर लड़ने का दावा ठोक दिया है. जेडीयू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार में लोगों ने नीतीश कुमार ने नाम पर ही वोट दिया है. सीएम ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है. ऐसे में जनता को उनपर भरोसा है. बीजेपी ने जेडीयू ने के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी है.

पटना: बिहार की सियासत दिलचस्प होते जा रही है. आरजेडी और जेडीयू के करीब होने की खबरों के बीच अब एनडीए में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ये एलान कर चुके हैं कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे इसबीच जेडीयू ने बड़े भाई होने की बात कहकर ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक दिया है.

बिहार जेडीयू के नेता और विधायक ददन पहलवान ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का ही वोट हैं. उन्होंने बिहार के सभी गांवों के लिए व्यवस्था किया है. चाहे वह स्कूल हो या फिर सड़क मुख्यमंत्री ने सभी का खयाल रखा है इसलिए नीतीश कुमार को छोड़कर बिहार की जनता किसी दूसरे को वोट देने वाली नहीं है.

ददन पहलवान ने आगे कहा, ‘’नीतीश कुमार पर लोगों को भरोसा है और कल सुशील मोदी जी ने भी विधानसभा में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगामी चुनाव लड़ा जाएगा.‘’ जेडीयू नेता ने आगे कहा कि बाहर में जो मुख्यमंत्री चाहते है वहीं होता है. इन्होंने बिहार के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है. बिहार को दंगा से मुक्त कराया और नरसंहार से मुक्त कराया.

जब उनसे सीधा सवाल किया गया कि क्या जेडीयू को ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए तो उन्होंने कहा, ‘’ज्यादा सीट पर लड़ेंगे. ये हमारा भरोसा है. बिहार या केंद्र नेतृत्व भी जनता है कि नीतीश कुमार की क्या क्षमता हैं. अभी जो लोकसभा चुनाव हुआ है उसमें नीतीश कुमार के नाम पर हर जाति के लोगों ने वोट दिया है.’’

अब ददन पहलवान के दावे पर बीजेपी ने सीधा पटलवार तो नहीं किया लेकिन इशारों में ही अपनी मंशा जता दी. बीजेपी नेता और विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा, "ये बात फैक्ट है कि हम लोकसभा चुनाव में बराबर बराबर सीट पर लड़े थे और बराबर बराबर लड़कर एक सीट ज्यादा जीते थे. जब चुनाव नजदीक आएगा तो हमारा केंद्रीय नेतृत्व और हमारा प्रांतीय नेतृत्व बैठकर तय करेगा उसपर अभी कोई चर्चा नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में कोई फॉर्मूला आया तो उसी तरह निश्चित तौर पर राज्य हित में और दल हित में भी फॉर्मूला आएगा.

जब बीजेपी नेता से ये पूछा गया कि पिछले विधानसभा में तो जेडीयू ने ज्यादा सीट जीती थीं तो इसपर उन्होंने कहा कि लोकसभा में हम भी ज्यादा सीट पर जीते हैं लेकिन बराबर बराबर हमलोग लड़े.

बता दें कि बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कोंग्रेस पार्टी तीनों दलों ने मिलकर महागठबंधन बनाया था. जेडीयू और आरजेडी दोनों बराबर बराबर सीटों पर लड़ी थी. लेकिन 2017 में महागठबन्धन छोड़ नीतीश फिर से एनडीए में शामिल हो गए. लोकसभा में बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर लड़े लेकिन केंद्र में मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल ने होने के फैसले के बाद दोनों दलों के बीच मतभेद हो गया. ऐसे में जेडीयू चुनाव के बहुत पहले ही सीटों का बंटवारा तय करना चाह रहा है.

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

कुल सीट- 243

आरजेडी- 80

जेडीयू- 71

बीजेपी- 53

कांग्रेस- 27

भाकपा (माले)- 03

एलजेपी- 2

आरएसएपी- 02

हम- 01

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget