एक्सप्लोरर

कमलनाथ को लेकर आरजेडी ने कहा- ऐसे बयान से बचें सीएम, जेडीयू-बीजेपी ने की आलोचना

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि कमलनाथ जी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ घृणा नहीं फैला रहे हैं जैसा कि बीजेपी शासित गुजरात में हाल में देखा गया. ऐसा ही महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना अक्सर करती रही है.

पटना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को लेकर मंगलवार को गई विवादित टिप्पणी को बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू और बीजेपी ने इसे देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक बताया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए.

बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कमलनाथ पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ विद्वेषपूर्ण और भड़काने वाले बयान देने का आरोप लगाते हुए इसे घोर निन्दनीय बताया. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए दोनो प्रदेशों की जनता से माफ़ी मांगे. उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा कि संघीय ढांचे वाले इस देश में कोई भी नागरिक कहीं भी जा सकता और रह सकता है.

जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कमलनाथ के बयान को देश के संघीय ढांचे के खिलाफ और संविधान की मूल भावना पर हमला करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को इस मामले में अपना नज़रिया साफ करना चाहिए.

कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार देश का एक हिस्सा है और ऐसे में किसी भी नेता को इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए. वहीं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि कमलनाथ जी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ घृणा नहीं फैला रहे हैं जैसा कि बीजेपी शासित गुजरात में हाल में देखा गया. ऐसा ही महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना अक्सर करती रही है.

गौरतलब है कि कमलनाथ ने निवेश को प्रोत्साहन देने वाली योजना की घोषणा करते हुए आज कहा था कि उन कंपनियों को रियायत दी जाएगी जहां 70 प्रतिशत नौकरी मध्य प्रदेश के लोगों को मिलेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget