एक्सप्लोरर

अमेठी: धरने पर बैठा जवान बोला- देश की रक्षा में सीमा पर तैनात, लेकिन प्रशासन उसके जमीन की रक्षा नहीं कर पा रहा

अमेठी की तहसील में लांस नायक बृजेश कुमार दुबे के धरने पर बैठने पर हड़कंप मच गया. जवान की जमीन कुछ लोगों ने कब्जा कर ली है, अब वो उसे वापस पाने की जद्दोजहद में जुटे हैं.

अमेठी: पाकिस्तान सीमा पर तैनात एक जवान अपने परिवार के साथ अमेठी तहसील में धरने पर बैठ गया. उसकी समस्या ये है कि उसकी जमीन कुछ लोगों ने कब्जा कर ली है और वो उसे वापस पाने की जद्दोजहद कर रहा है. अमेठी की तहसील और एसडीएम की गाड़ी के आगे अपने परिवार के साथ बैठे ये जवान लांस नायक बृजेश कुमार दुबे हैं, जो जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात हैं. ये सैनिक अमेठी के संग्रामपुर का रहने वाला है.

Amethi-jawan-protest1

सैनिक के मुताबिक, उसने तकरीबन डेढ़ साल पहले एक जमीन का बैनामा कराया था, जिसपर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और वो लोग परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उनका कहना है कि लंबे समय से जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और थाना प्रभारी संग्रामपुर के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उन्हें न्याय दिलाने वाला कोई नहीं है. जवान का कहना है कि वो उधर देश की रक्षा में सीमा पर तैनात है और इधर प्रशासन उसके जमीन की रक्षा नहीं कर पा रहा है.

उप जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने दिया आश्वासन

तहसील में धरने पर सैनिक के बैठते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आखिरकार उप जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह उसे बुलाकर अपने चेंबर में ले गए. सारे मामले को समझा और अब आश्वासन दिया है कि आज उसकी जमीन की पैमाइश भी करा दी जाएगी और उन्हें उनकी जमीन वापस भी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें:

मुरादाबाद: एसएसपी ऑफिस तीन दिन के लिये बंद किया गया, जिला कोर्ट के दो कर्मचारी मिले पॉजिटिव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget