एक्सप्लोरर

जम्मू: अपने ही मेयर के साथ BJP के पार्षदों ने की धक्का मुक्की, नारेबाजी भी हुई

जम्मू के वार्ड नंबर 51 से बीजेपी के पार्षद राजकुमार ने नगर निगम के काम पर सवाल खड़े किए. साथ ही अपनी पार्टी के मेयर के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हो गई.

जम्मू: जम्मू नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में आज उस समय हंगामा हुआ जब बीजेपी के पार्षदों ने अपने ही मेयर पर गंभीर आरोप जड़ दिए. मेयर के रवैये से नाराज कुछ बीजेपी पार्षदों ने जनरल हाउस में ही सिर मुंडवाने तक की धमकी दे डाली. जम्मू नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ.

जम्मू के वार्ड नंबर 51 से बीजेपी के पार्षद राजकुमार ने जम्मू नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए. राजकुमार नगर निगम की स्वास्थ्य और स्वच्छता कमेटी के सदस्य भी हैं, उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में सफाई कर्मचारियों के पास कोई सामान नहीं हैं. ऐसे में यह कर्मचारी वार्ड की सफाई अपने हाथों से कर रहे हैं. नगर निगम को इस बाबत कई बार ज्ञापन भी दिया लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई.

जनरल हाउस में बोलते हुए राजकुमार ने कहा, "घर से निकलना मुश्किल हो गया है लोग जब वार्ड की सफाई के बारे में पूछते हैं तो हमारे पास कोई जवाब नहीं होता." इसी के विरोध में उन्होंने जनरल हाउस में ही अपने बाल मुंडवाने तक की धमकी दे दी.

नाराज पार्षद को मनाने जैसे ही जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता पहुंचे तो वहां राजकुमार के साथ खड़े बीजेपी के कुछ पार्षदों ने विपक्षी पार्षदों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया. इस बीच कुछ पार्षदों की मेयर से धक्का-मुक्की भी हुई जिसके बाद वहां नारेबाजी शुरू हो गई.

विपक्षी पार्षदों के साथ कुछ बीजेपी पार्षदों ने भी मेयर के रवैये के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. वहीं जनरल हाउस में बैठे बाकी बीजेपी पार्षदों ने मेयर के समर्थन में नारे लगाए. माहौल को गर्म होता देख मेयर ने कुछ समय के लिए जनरल हाउस की बैठक को स्थगित कर दिया.

ये भी पढ़ें

चिराग ने नीतीश सरकार के काम पर उठाए सवाल, कहा- सीएम के गृह जिले में ही काम नहीं करता 100 नंबर महाराष्ट्र: बीजेपी की पार्षद ने पार्टी के पूर्व विधायक पर लगाया रेप का आरोप, मामला दर्ज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget