एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी से निष्कासित जयवीर सिंह का आरएसएस से मोहभंग, हुई घर वापसी

मेरठ में सपा के दिग्गज नेता जयवीर सिंह की समाजवादी पार्टी हाईकमान ने घर वापसी कर दी है. करीब 8 साल तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे जयवीर सिंह मेरठ में आयोजित आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम में शिरकत करने पहुंचे थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.

मेरठ: मेरठ में सपा के दिग्गज नेता जयवीर सिंह की समाजवादी पार्टी हाईकमान ने घर वापसी कर दी है. करीब 8 साल तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे जयवीर सिंह मेरठ में आयोजित आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम में शिरकत करने पहुंचे थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. आरएसएस से नजदीकियां बढ़ने के चलते पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. बीते 6 महीने में जयवीर सिंह को ना तो भाजपा में एंट्री मिली और ना ही उन्हें आरएसएस में मुकम्मल जगह मिल पाई. राजनीतिक वनवास झेल रहे जयवीर सिंह कई महीनों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संपर्क में थे. 4 दिन पहले समाजवादी पार्टी ने उनके निष्कासन को समाप्त करने की हरी झंडी दे दी. बहनों के हाथ पीले करने के लिए भाई बन गया एटीएम ठग, अब गैंग समेत गिरफ्तार मेरठ पहुंचे एमएलसी राकेश यादव ने चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक समारोह में उनकी घर वापसी की घोषणा की. राकेश यादव ने कहा कि जयवीर सिंह की घर वापसी जिले में पार्टी की जड़ें और मजबूत करेगी. जयवीर सिंह जिला सहकारी बैंक के समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में अध्यक्ष भी रहे और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं. समाजवादी पार्टी में अपनी वापसी के बाद जयवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रोदय समागम में जाना उनकी विचारधारा को जानना भर था. वह पार्टी के पहले से ही सिपाही रहे हैं और उनका इरादा कभी भी भाजपा का पल्ला थामना नहीं था. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वह दिन-रात काम करेंगे और 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने उनका लक्ष्य है. लव-जिहाद के बहाने मेडिकल छात्र के घर में घुसे विहिप कार्यकर्ता, 8 घंटे तक पुलिस ने युगल को हिरासत में रखा 25 फरवरी 2018 को मेरठ के जागृति बिहार एक्सटेंशन में आयोजित आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम में जयवीर सिंह संघ की वेशभूषा में नजर आए थे. उन्होंने समागम में हिस्सा भी लिया था और सरसंघचालक मोहन भागवत का उद्बोधन भी सुना. बाद में समागम से निकलते समय मीडिया की नजर उन पर पड़ी और उनके फोटो अखबारों में छपे. सोशल मीडिया पर उनका आरएसएस प्रेम जगजाहिर होने पर उन्हें सपा हाईकमान ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget