एक्सप्लोरर

त्वरित टिप्पणियां: उत्तरप्रदेश में बीजेपी की जीत के राजानीतिक मायने

कंचन गुप्ता:- पहली और सीधे शब्दों में इसे उत्तरप्रदेश पर बीजेपी का कब्जा मानूंगा. इस चुनाव से जो सबसे अहम बात है वो ये है कि मोदी ने बीजेपी के कोर वोट में बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी ने अपने साथ सवर्णों और व्यापारी वर्ग की पार्टी के साथ पिछड़ी जाति और दलित जोड़े हैं. ऐसा लग रहा कि अब ये बीजेपी के वोट का मुख्य बेस बन गया है. बेस वोटर का ये मॉडल पार्टी का ऑल इंडिया मॉडल बन सकता है बीजेपी के लिए. एक खास बात ये है कि मुस्लिम वोट के अंदर भी बदलाव की सुगबुगाहट दिख रही है. इसके बाद रोकने वाले वोट की जगह वो जिताने वाला वोट बनने की ओर बढ़ेगा. अब बीजेपी तय करेगी अगला राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति कौन होगा. राज्यसभा में बीजेपी की ताकत बढ़ने से विधायकी काम पर असर पड़ेगा एक अहम बात अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर, बिहार के बाद जो लेफ्ट टर्न दिख रहा था वो रूकेगा. बिग टिकट्स रिफार्म्स जोर पकड़ेंगे. एक राजनीतिक स्थिरता दिखेगा और ऐसे में निवेश के लिए माकूल माहौल बनेगा. जो अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा.

अरविंद मोहन:-  इस जीत का सीधा संदेश है स्टेट पॉलिटिक्स का खात्मा. गठबंधन की राजनीति और क्षेत्रीय राजनीति का अंत. बीजेपी के लिए इस जीत का जो एक सीधा मायना दिख रहा है कि वो ये है कि पार्टी की राजनीति और सरकार दोनों एक व्यक्ति के इर्द गिर्द सिमट गयी है. ये इंदिरा गांधी वाली राजनीति की वापसी लग रही है, जहां पार्टी और सरकार दोनों का केन्द्र वही रहती थीं. अब कुछ सवाल हैं जैसे कि अब मोदी गरीबों और पिछड़ों की राजनीति कहां तक ले जाएंगे? मुसलमानों के लिए क्या करते हैं इसे भी देखना होगा, विपक्ष को जिंदा रहना है तो उसको बेहतर गठबंधन बनाने होंगे. लोगों के मुद्दे उठाने होंगे.

राजकिशोर:– उत्तरप्रदेश की राजनीति का परंपरागत ढर्रा टूटा है. यूपी के नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर काफी ज्यादा होगा. तीन तलाक समेत तमाम ऐसे मुद्दे जो पुरानी सरकारें छूने से बचती रही हैं उस दिशा में बहस औj तेज होगी. इस जीत का सबसे पहला असर राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी के अंदर जो भी चिंता रही होगी वो दूर हुई है और इस मोर्चे पर बीजेपी मजबूत हुई है. साथ ही राज्यसभा में बीजेपी मजबूत होगी. अब सबसे बड़ी बात संघ और बीजेपी परिवार में मोदी और शाह पर सवाल उठाने की हैसियत किसी की नही रहेगी.

विजय विद्रोही:–  यूपी जैसे पिछड़े राज्य में जहां जातिवाद और परिवारवाद हावी रहता है वहां एक राष्ट्रीय दल की जीत एक नई तरह की राजनीति की संभावना के दरवाजे खोलती है. बीजेपी को बम्पर जीत के बाद उस संभावना को आगे बढ़ाने की भारी चुनौती होगी. वायदों पर खरे नहीं उतरे इस नई राजनीति की भ्रूण हत्या हो जाएगी. तात्कालिक लाभ तो बीजेपी को अपनी पसंद के शख्स को  राष्ट्रपति बनवाने से मिलेगा. मोदी सरकार अध्यादेशों पर ज्यादा यकीन करती रही है जहां राष्ट्रपति की भूमिका जरूरी हो जाती है. राज्यसभा में कुछ राहत जरुर मिलेगी लेकिन विवादास्पद मुद्दों पर अभी भी जूझना पड़ेगा. किसानों का कर्ज माफ करने का चुनावी वायदा यूपी में बीजेपी को तत्काल निभाना होगा जिसका असर अन्य बीजेपी शासित राज्यों में होगा. अलबत्ता आर्थिक सुधारों को आगे ले जाने का मोदी सरकार के पास सुनहरा मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget