एक्सप्लोरर

यूपी: इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर होने वाली मैराथन दौड़ पर भी चढ़ा भगवा रंग

सीएम योगी को भगवा रंग कितना पसंद है इस बात को तो सभी जानते हैं. अब उनके राज में एक और चीज को भी भगवा कर दिया गया है.

इलाहाबाद: सरकारी आयोजनों के भगवाकरण के आरोप में घिरी यूपी की योगी सरकार ने अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर होने वाली मैराथन दौड़ की प्रचार सामाग्रियों व इनविटेशन कार्ड को भी केसरिया रंग में तैयार कराकर एक नया विवाद पैदा कर दिया है.

यूपी के सीएम दफ्तर पर भी चढ़ा भगवा रंग

उन्नीस नवम्बर को इलाहाबाद में होने वाली मैराथन दौड़ के जितने भी बैनर पोस्टर व आमंत्रण कार्ड तैयार किये गए हैं, वह सभी या तो भगवा रंग में है या फिर बीजेपी के झंडे वाले लाल व हरे रंग में. इतना ही नहीं मैराथन के इंडिकेशन बोर्डों को भी केसरिया रंग में ही तैयार किया गया है. कांग्रेस पार्टी ने इस पर कडा एतराज जताते हुए योगी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है तो आयोजन से जुड़े अफसरान इसे महज इत्तफाक करार दे रहे हैं.

यूपी: इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर होने वाली मैराथन दौड़ पर भी चढ़ा भगवा रंग

क्या ये सिर्फ इत्तेफाक है

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर हर साल उनकी जन्मस्थली इलाहाबाद के आनंद भवन से शुरू होने वाली मैराथन दौड़ इस बार भी पहले से तय जगह व तारीख पर ही होगी, लेकिन योगीराज में पहली बार हो रही यह मैराथन आयोजन से पहले ही विवादों में घिर गई है.

इस विवाद का सबब बना है आयोजन का भगवाकरण किया जाना. इससे पहले जो भी प्रचार सामग्रियां होती थीं, वह या तो तिरंगे बैकग्राउंड में होती थीं या फिर सफ़ेद में. प्रचार सामाग्रियों के भगवाकरण के साथ ही यह पहली बार होगा कि केंद्र या प्रदेश सरकार का कोई मंत्री अथवा बड़ा अधिकारी इसके उदघाटन व पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल नहीं होगा.

यूपी: इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर होने वाली मैराथन दौड़ पर भी चढ़ा भगवा रंग

अब सड़क किनारे वाले बोर्ड भी होंगे भगवा

वैसे यूपी के खेल विभाग और इलाहाबाद के जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन में कई बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक शामिल हुए हैं. पीएम व सीएम के न आने पर केंद्र अथवा यूपी सरकार के मंत्री और बड़े अफसरान इसमें शामिल होते थे, लेकिन इस बार उदघाटन व पुरस्कार वितरण दोनों में ही न तो कोई मंत्री शामिल होगा और न ही अफसर.

आयोजन की प्रचार सामाग्री का भगवाकरण किये जाने पर मैराथन से जुड़े अफसरों को अब जवाब देते नहीं बन रहा है. उनका कहना है यह महज इत्तफाक है और इसे तूल दिया जाना गलत है. अफसरों ने सफाई दी है कि इसके पीछे न तो कोई सियासत है और न ही साजिश.

यूपी: इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर होने वाली मैराथन दौड़ पर भी चढ़ा भगवा रंग

कांगेस का एतराज

कांग्रेस की कद्दावर नेता रही पूर्व पीएम भारत रत्न इंदिरा गांधी के नाम पर होने वाली मैराथन के भगवाकरण और केंद्र व यूपी सरकार के किसी मंत्री व बड़े अफसर के शामिल न होने पर कांग्रेस पार्टी ने कडा एतराज जताते हुए यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह बीजेपी नेताओं और योगी सरकार के ज़िम्मेदार लोगों की छोटी सोच का नतीजा है. कांग्रेस नेताओं का यह भी आरोप है कि बीजेपी के पास इतिहास बयां करने वाला कोई चेहरा नहीं है, इसलिए वह सरदार पटेल और लाल बहादुर शास्त्री के बाद अब इंदिरा की विरासत के बहाने अपना सियासी फायदा उठाने की कवायद कर रही है.

अखिलेश यादव ने भी दिया है बड़ा बयान

कांग्रेस ने इसे घटिया राजनीति का नमूना भी करार दिया है और कहा है कि योगी सरकार के इस भगवाकरण से इंदिरा की शख्सियत का महत्व कतई कम नहीं होगा. कांग्रेसियों को इस बात का मलाल ज़्यादा है कि योगी सरकार का यह भगवाकरण इंदिरा के जन्म शताब्दी वर्ष पर किया गया है.

यूपी: इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर होने वाली मैराथन दौड़ पर भी चढ़ा भगवा रंग

आयोजन की खासियत

कांग्रेस के एतराज के बाद योगीराज में होने वाला इंदिरा मैराथन का यह आयोजन विवादों में घिर चुका है. देश में होने वाली बयालीस किलोमीटर दूरी की चुनिंदा मैराथनों में शुमार इंदिरा मैराथन में देश के तमाम नामचीन धावक हिस्सा लेते हैं. इसमें ज़्यादातर सेना के एथलीट्स का जलवा रहता है. इस मैराथन में शामिल होने के लिए धावक पूरे साल तैयारी करते हैं. इसका आयोजन इंदिरा गांधी की शहादत के अगले साल 1985 से शुरू हुआ था. इंदिरा मैराथन का यह तैंतीसवां आयोजन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget