एक्सप्लोरर

नोएडा: चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा में चलती एसी स्लीपर प्राइवेट बस में हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ ड्राइवर ने रेप किया. पुलिस से बस को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है.

नोएडा, बलराम पांडेय: यूपी के नोएडा में एक महिला के साथ चलती बस में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. महिला प्रतापगढ़ से प्राइवेट एसी स्लीपर बस से अपने बच्चों के साथ नोएडा के सेक्टर-45 अपने पति के पास आ रही थी. बताया जा रहा है कि चलती बस में हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ ड्राइवर ने दुष्कर्म किया. उसके बाद वो महिला को सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में विनायक हॉस्पिटल के पास उतारकर फरार हो गया. नोएडा पहुंचने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पति को बताया. पति ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है. वहीं, मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है.

महिला ने सुनाई आपबीती

नोएडा के सेक्टर-20 थाने पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आई पीड़ित महिला ने बताया कि ड्राइवर ने पहले उसे आगे स्लीपर सीट दी. इसके बाद वो और पैसे मांगने लगा. महिला ने कहा कि आप मुझे जहां उतारेंगे, वहां मेरा पति मिलेंगे, वो पैसे दे देंगे. उसके बाद उसने सबसे पीछे वाली सीट पर ले जाकर बिठा दिया, वहां कोई नहीं था. इसके बाद ड्राइवर थोड़ी देर बाद आया और मेरे साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. उसने मेरे हाथ बांध दिए और गलत हरकत करने लगा. साथ ही, बोला कि ज्यादा चिल्लाओगी तो जान से मार दूंगा. उसने कहा कि मेरे दो बच्चे हैं, मैं डर गई थी. मैं कुछ नहीं बोल पाई. इसके बाद कंडक्टर और एक और लड़के ने कहा कि  पैसा ले लीजिए और बात खत्म कर दीजिए.

इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर आपबीती बताई. महिला ने बताया कि इसके बाद मुझे बस से उतार दिया गया और उसी दौरान मेरा पति और एक और लड़का बस पर चढ़ गए. मैं बस के पीछे-पीछे रिक्शा से गई. सेक्टर-62 में ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया. पीड़िता ने कहा कि वो पहली बार आई है, उसे नहीं पता कि किस जगह उसके साथ ये घटना हुई. उसने बताया कि बस में 10 से 12 लोग थे, जो सोये हुए थे.

एक नामित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित महिला कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एफआईआर में नामित अभियुक्तों में से एक की गिरफ्तारी कर ली गई है, बस को सीज कर दिया गया है. बचे हुए नामित अभियुक्तों और बस के मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई हैं. पीड़िता का मेडिकल जांच मेडिकल बोर्ड से कराई जा रही है. साथ ही, बस में सह यात्रियों को ढूंढकर बयान लिए जा रहे हैं, ताकि मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल हो और अभियुक्तों को सजा मिले.

यह भी पढ़ें:

यूपी: कोरोना संक्रमित होने के संदेह में तीन घंटे सड़क पर पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, अचानक हुई थी मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget