एक्सप्लोरर

अगर सत्ता में आए तो होगा कम से कम जीएसटी, एक स्लैब लाएंगे: राहुल गांधी

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि गब्बर सिंह टैक्स ने हिन्दुस्तान के छोटे दुकानदारों और व्यक्तियों को खत्म कर दिया है.

डबरा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को डबरा में जनसभा में कहा कि अगर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो हम वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को एक स्लैब कर कम से कम जीएसटी लेंगे. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार ने पिछले साल से देश में लागू किये गए जीएसटी टैक्स को बहुत ज्यादा बताते हुए 'गब्बर सिंह टैक्स' के नाम से पुकारा.

गब्बर सिंह टैक्स ने छोटे दुकानदारों और व्यक्तियों को खत्म कर दिया 

राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अगर आप को जानना है कि गब्बर सिंह टैक्स ने आपकी जेब से कितना पैसा निकाला है तो आप मीटिंग के बाद आप किसी भी दुकानदार के पास चले जाइए. आप किसी भी छोटे दुकानदार से पूछिये गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) से आपको फायदा हुआ या नुकसान." उन्होंने कहा, "वो आपको बता देगा गब्बर सिंह टैक्स ने हिन्दुस्तान के छोटे दुकानदारों और व्यक्तियों को खत्म कर दिया है."

राहुल ने कहा, "मैं मध्यप्रदेश के साथ सारे हिन्दुस्तान के छोटे व्यापारियों को कहना चाहता हूं. देखिये, नरेन्द्र मोदी ने और उनके वित्त मंत्री (अरूण जेटली) ने आपको बदनाम किया है. आपको चोर कहा है. आप चोर नहीं हो. आप इस देश की सेवा करते हो." उन्होंने कहा, "जैसे हर व्यक्ति इस देश की सेवा करता है, वैसे ही आप देश की सेवा करते हो. जरूर दो-तीन लोग गलत काम करते हैं. मगर ये जिम्मेदारी हिन्दुस्तान के करोड़ों दुकानदारों की नहीं है. ये ईमानदार लोग हैं."

कांग्रेस जब सरकार में आएगी तो जीएसटी को सही तरह से लागू करेगी

उन्होंने कहा, "मोदी और अरूण जेटली ने गलत बोला है." उन्होंने कहा, "मगर मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आएगी, गब्बर सिंह टैक्स को हम सही जीएसटी में बदल देंगे." राहुल ने कहा, "आज जैसे पांच अलग-अलग टैक्स (स्लैब) नहीं होंगे. कम से कम टैक्स होगा और एक टैक्स (स्लैब) होगा."

उन्होंने कहा, "और ये आपको जो हर दिन बांड्स भरने पड़ते हैं, अकाउंटेंट हायर करने पड़ते हैं. ये आपको नहीं करना पड़ेगा. आपको कम से कम नुकसान होगा और कम से कम आपको फार्म भरने पड़ेंगे. इन लोगों ने आपके हाथों में हथकड़ी बांध रखी है. ये हथकड़ियां हम तोड़कर दिखाएंगे."

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget