कानपुर: हाईवे किनारे खड़ी बस में जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, 4 की दर्दनाक मौत
बीते रविवार को कन्नौज से एक प्राइवेट बस अयोध्या गयी थी. बस रविवार रात वापस कन्नौज के लिए लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे से लौट रही थी. जिस वक्त ये घटना हुई बस बिल्लौर थाना क्षेत्र स्थित अरौल गांव के पास हाइवे पर खड़ी थी. तभी लखनऊ की तरफ से एक एक्सयूवी कार तेज रफ़्तार में आयी और बस से टकरा गयी.

कानपुर: कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां रविवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अयोध्या से लौट रही बस हाईवे किनारे खड़ी थी. इस दौरान तेज रफ़्तार एक्सयूवी कार बस के पिछले हिस्से में जा घुसी. हादसा इतना जोरदार था कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस सवार लोगों की मदद से बड़ी ही मुश्किल से चारो को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बस और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कार के परखच्चे उड़ गए.
बीते रविवार को कन्नौज से एक प्राइवेट बस अयोध्या गयी थी. बस रविवार रात वापस कन्नौज के लिए लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे से लौट रही थी. जिस वक्त ये घटना हुई बस बिल्लौर थाना क्षेत्र स्थित अरौल गांव के पास हाइवे पर खड़ी थी. तभी लखनऊ की तरफ से एक एक्सयूवी कार तेज रफ़्तार में आयी और बस से टकरा गयी. टक्कर के बाद चीख पुकार मच गयी,बस में सवार लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.
जानकारी के मुताबिक चारो शव कार की बॉडी में फंस गए. थे वही बस में सवार आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए. कार में फंसे लोगों को बड़ी मसक्कत के बाद पुलिस बाहर निकालने में कामयाब हो पाई. फिलहाल चारो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान अरविन्द, विकास, मनोज और चंद्रशेखर के रूप में हुई है. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. बस सवार सभी घायलों को जनपद कन्नौज के तिर्वा में भर्ती कराया गया है.
Source: IOCL



























