एक्सप्लोरर
UP: सहारनपुर में मंदिर के गेट खोलने को लेकर हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की दी धमकी
सहारनपुर में देवबंद रेलवे रोड पुलिस चौकी पर स्थित मंदिर गेट खोलने को लेकर हिंदू संगठनों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा है. मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी धमकी दी है.

सहारनपुरः यूपी के सहारनपुर के देवबंद रेलवे रोड पुलिस चौकी पर स्थित मंदिर गेट का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. मंदिर का गेट सड़क की ओर खोलने को लेकर बुधवार को हिंदू जागरण मंच और प्रेरणा संस्कृति महिला संगठनोंं ने सीओ को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में हिंदू संगठनों ने कहा कि पुलिस चौकी स्थित मंदिर का गेट वर्षों पूर्व सड़क की ओर ही खुलता था, लेकिन सपा सरकार में नगरपालिका ने इस गेट के स्थान पर पियाऊ बना मंदिर का गेट बंद कर दिया था, जिसके बाद मंदिर का जीणोद्धार कर पुनः मंदिर का गेट खोल दिया गया, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे ने जबरदस्ती गेट को तोड़ दीवार बनवा दी है.
हिंदू जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि नगर की कुछ मस्जिदों का पुनः निर्माण कर सरकारी जमीन पर बिना अनुमति व नक्शा पास कराए विस्तार कर आकर बढ़ाए गए हैं. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के मापदंडों का उलंघन कर तीव्र ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 26 जून तक उक्त मांग पूरी नहीं हुई, तो हिंदू संगठन आंदोलन को मजबूर होंगे.
और पढ़ें






















