एक्सप्लोरर

37 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हाईकोर्ट ने लगाई सोनाक्षी की गिरफ्तारी पर रोक

हाईकोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. सोनाक्षी पर 37 लाख रुपये लेकर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आरोप है.

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक कार्यक्रम आयोजक के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में दायर एफआईआर के संबंध में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी. सोनाक्षी और चार अन्य लोगों के खिलाफ यह एफआईआर प्रमोद शर्मा नाम के व्यक्ति ने 22 फरवरी, 2019 को मुरादाबाद के कटघर पुलिस थाने में दर्ज कराई थी.

एफआईआर में उसने आरोप लगाया था कि सोनाक्षी ने दिल्ली में 30 सितंबर, 2018 को एक कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी थी और इसके लिए उसने 37 लाख रुपये लिए थे. हालांकि, फिल्म अभिनेत्री ने अंतिम क्षण में आने से मना कर दिया जिसकी वजह से कार्यक्रम आयोजक शर्मा को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

वर्ल्ड इकोनोमिक आर्डर प्रोग्राम में हिस्सा लेंगी मथुरा की पावनी खंडेलवाल

सोनाक्षी द्वारा दायर रिट याचिका का निस्तारण करते हुए न्यायमूर्ति नहीद अरा मुनीस और न्यायमूर्ति विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने निर्देश दिया कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने तक अभिनेत्री को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा.

हालांकि अदालत ने फिल्म अभिनेत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए यह निर्देश भी दिया कि सोनाक्षी जांच में सहयोग करेंगी और जांच में सहयोग के लिए जब भी बुलाया जाएगा, वह पेश होंगी.

मथुरा में बरसाने की लट्ठमार होली 15 मार्च को, 10 दिन तक मनाया जाएगा रंगोत्सव

अदालत ने निर्देश दिया, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि इस दौरान याचिकाकर्ता के साथ कोई उत्पीड़न नहीं किया जाएगा.' हालांकि, अदालत ने इस याचिका में सोनाक्षी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का अनुरोध यह कहते हुए ठुकरा दिया कि 'इस एफआईआर के अवलोकन से याचिकाकर्ता के खिलाफ इस चरण में प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध का मामला प्रतीत होता है, इसलिए हमें एफआईआर रद्द करने का कोई ठोस कारण नहीं दिखता.'

पत्नी डिंपल कन्नौज से तो पति अखिलेश यादव कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget