एक्सप्लोरर

प्रयागराज ही रहेगा कुंभ नगरी का नाम, हाईकोर्ट ने भी लगाई योगी सरकार के फैसले पर मुहर

यूपी की योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के फैसले के खिलाफ दाखिल सभी जनहित याचिकाओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया है.

प्रयागराज: यूपी की योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के फैसले के खिलाफ दाखिल सभी जनहित याचिकाओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया है. अदालत के इस फैसले से योगी सरकार को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि नाम बदलने के फैसले में सभी ज़रूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है और सरकार को इस तरह का फैसला लेने का पूरा अधिकार भी है.

अदालत ने फैसले में लिखा है कि देश में पहले भी मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई समेत तमाम शहरों के नाम बदले गए हैं. इस बार भी उन्हीं नियमों का पालन किया गया है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हाईकोर्ट इससे पहले दिसम्बर महीने में भी एक अर्जी को खारिज कर चुका है.

नई अर्जियों में भी जो दलील दी गई थी, अदालत ने उन्हें सही नहीं माना और सारी अर्जियों को खारिज कर दिया. अदालत के आज के फैसले से योगी सरकार द्वारा नाम बदलने के फैसले पर मुहर लग गई है.

यूपी: कथित जैश आतंकियों के मोबाइल डाटा के आधार पर कुछ और लोगों से पूछताछ

नाम बदले जाने के फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस चंद्रधारी सिंह की डिवीजन बेंच में हुई. अदालत ने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद दिसम्बर महीने में ही अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था.

अर्जियों में कहा गया था कि इलाहाबाद का नाम बदले जाने के मामले में नियमों की अनदेखी की गई है और यूपी सरकार को ऐसा करने का अधिकार भी नहीं है. इलाहाबाद नाम समूची दुनिया में मशहूर है और इस शहर की पहचान इसी नाम से है.

गौरतलब है कि यूपी की योगी सरकार ने पिछले साल सोलह अक्टूबर को कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने के बाद अठारह अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था.

कुंभ नगरी में रेप की दूसरी वारदात, मेडिकल छात्रा के बाद अब आठ साल की मासूम बनी शिकार

इलाहाबाद हेरिटेज सोसाइटी समेत बारह पूर्व अफसरों- जन प्रतिनिधियों व प्रोफेसरों द्वारा दाखिल की गई पीआईएल में यूपी रेवेन्यू कोड की उस धारा 6 को चैलेंज किया गया था, जिसके तहत इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है.

अर्जी में कहा गया कि लोगों की आपत्ति के बिना ही जिला बदलने का अधिकार दिए जाने वाली रेवेन्यू कोड की यह धारा असंवैधानिक है. इसलिए इसे ख़त्म कर दिया जाना चाहिए और इसके तहत इलाहाबाद का नाम बदले जाने की प्रक्रिया को भी रद्द कर देना चाहिए.

याचिकाकर्ताओं की वकील सैयद फरमान अब्बास नकवी की तरफ से कोर्ट में यह भी दलील दी गई है कि रेवेन्यू कोड की जिस धारा के तहत नाम बदला गया है, उसमे भी प्रस्ताव के बाद लोगों से आपत्ति मंगाने और उसे दूर करने के पैंतालीस दिनों के बाद ही नाम व सीमा बदलने का नियम है, लेकिन योगी सरकार ने सिर्फ कैबिनेट बैठक से ही यह फैसला ले लिया. हालांकि अदालत ने इन सभी दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया.

वाराणसी: छात्र नेता की गोली मारकर हत्या, छात्रसंघ चुनाव को लेकर थी रंजिश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget